Vsk Jodhpur

भीनमाल में हुआ राष्ट्र सेविका समिति का विराट पथ संचलन

भीनमाल में राष्ट्र सेविका समिति का जिले का नवोदय विराट पथ संचलन 2 अप्रैल को संपन्न हुआ। जिला  कार्यवाहिका श्रीमती उर्मिला खंडेलवाल ने बताया कि पथ संचलन में मंचासीन मुख्य अतिथि नताशा बिस्सा, भीनमाल जिला कार्यवाहिका उर्मिला खंडेलवाल, मुख्य वक्ता माननीया राजल सोनी प्रांत सह तरूणी प्रमुख ने वंदनीय मौसीजी लक्ष्मी बाई केलकर, द्वितीय प्रमुख संचालिका वंदनीय सरस्वतीताई आपटे, अष्टभुजा देवी ने प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।

img 20250404 wa01729064999019122956438


मुख्य वक्ता ने राजल सोनी ने कहा कि सेविका के अंदर ओज व वीरांगनाओं के गुण होने चाहिए। हम भारत वर्ष की बेटियां किसी से कमजोर नहीं है। जरूरत पड़ने पर राष्ट्र के काम आना चाहिए। अहिल्या बाई होलकर का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने सत्य के मार्ग पर रहते हुए बेटे का भी बलिदान कर दिया। बेटियों की हीरे की तरह संभालना चाहिए लेकिन समय आने पर देश की सेवा में आगे आना चाहिए।

img 20250404 wa01715429710472111831267

पथ संचलन में जगह जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। संचलन नगर के फ़ाफरिया हनुमान जी से, चुंगी नाका, कुल्फी फैक्ट्री, रामदेव चौक, जुंजाणी बस स्टेंड, गांधी चौक, चारभुजा मंदिर, बड़ा चौहटा होते हुए कचहरी रोड विद्यालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीया विभाग संचालिका नीलम पंवार, जालोर विभाग विस्तारिका वाणिका, भीनमाल जिला संपर्क प्रमुख मीरा देवासी, भीनमाल जिला शारीरिक प्रमुख रेखा राव सहित संघ एवं भीनमाल के प्रबुद्ध नागरिक कई लोग उपस्थित रहे। संचलन में भीनमाल जिले के भीनमाल, सांचौर, रानीवाड़ा, चितलवाना, बागोड़ा, रामसीन की 350 सेविकाओं ने भाग लिया।

img 20250404 wa01731647342158632552300
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top