Vsk Jodhpur

लोकमंथन यात्रा के आगमन पर हुआ मंगलम उत्सव का भव्य आयोजन

बलोतरा जिला के कल्याणपुर खंड के नेवरी ग्राम में ग्राम विकास गतिविधि की योजना से रामदेवरा से प्रारंभ हुई लोकमंथन यात्रा का आगमन हुआ, जिसके तहत मंगलम उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

WhatsApp Image 2026 09 04 at 8.19.46 PM

समस्त ग्रामवासियों द्वारा कलश यात्रा, मंगल गीत एवं ढोल-थाली के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज से यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद आकेड़ेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन, राजकीय विद्यालय में पौधारोपण, परंपरागत खेल एवं आदर्श आंगनवाड़ी का दर्शन हुआ।

इसके बाद शोभायात्रा विश्वकर्मा मंदिर परिसर पहुंची, जहां पौराणिक औजार एवं शस्त्र पूजन किया गया। अगले क्रम में बालाजी मंदिर में शास्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें रामायण, महाभारत एवं वैदिक साहित्य का मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। इसके बाद ग्राम भ्रमण एवं देवल पूजन हुआ।

WhatsApp Image 2026 09 04 at 8.20.12 PM

नेवरी ग्राम में स्थित तालाब पर प्रकृति वंदन यज्ञ एवं सरोवर पूजन किया गया। पूजन के बाद सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नेवरी ग्राम की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। साथ ही शतायु प्राप्त करने वाले वरिष्ठजनों एवं संयुक्त परिवार के मुखियाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र कार्यवाह जसवंत खत्री ने कहा कि समय के साथ हम अपने प्राचीन रीति-रिवाज भूल रहे हैं, जिन्हें पुनः स्थापित करने की महती आवश्यकता है। सामाजिक समरसता के भाव से हम समाज को उत्कृष्ट बनाएं।

WhatsApp Image 2026 09 04 at 8.19.44 PM

यात्रा के क्षेत्रीय संयोजक सत्यनारायण ने अपने उद्बोधन में यात्रा की भूमिका रखते हुए बताया कि यह यात्रा सामाजिक चेतना एवं हमारी प्राचीनतम संस्कृति के दर्शन तथा उसकी क्रियाशीलता में सक्रियता लाने के लिए आयोजित की जा रही है। भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ हमारे गांव हैं, जहां आज भी प्राचीन संस्कृति के जीवंत दर्शन होते हैं। हम इसे आगे बढ़ाते हुए आने वाली पीढ़ियों को सुसंस्कारित एवं राष्ट्रभक्त बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

WhatsApp Image 2026 09 04 at 8.20.13 PM

इस अवसर पर डॉ. जगजीत सिंह, हितेश कुमार, देवेंद्र माली, महेंद्र कुमार दवे, पुनमाराम, मांगीलाल, दलीचंद, हरिराम सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भंवरलाल ने किया एवं गिरधारीदास ने आभार ज्ञापित किया।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives
Scroll to Top