Vsk Jodhpur

एक करोड़ कंठों से गूंजेगा ‘वन्दे मातरम्’ का स्वर, 25 सितंबर को देशभर में एक साथ होगा राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन

Oplus_16908288



वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर 25 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे देशभर में एक साथ राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से एक करोड़ से अधिक कंठों से एक साथ ‘वन्दे मातरम्’ का स्वर गुंजायमान करने का संकल्प लिया गया है।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा ‘वन्दे मातरम् सामूहिक गायन – नमामि भारतम्’ अभियान के अंतर्गत इस आयोजन को विद्यालयों की सीमाओं से बाहर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का व्यापक प्रयास किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों को भी इस ऐतिहासिक अवसर से जोड़ने की पहल की जा रही है।

राजस्थान में व्यापक तैयारियां

राजस्थान में भी इस राष्ट्रव्यापी अभियान को लेकर विद्यालय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों व विद्यालयों एवं कार्यक्रम स्थलों पर सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर न्यूनतम 100 प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ अधिकाधिक समाजजनों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

img 20260911 wa00233176470127644926977


विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ उनके अभिभावकों, पूर्व छात्रों तथा स्थानीय समाजजनों को भी कार्यक्रम में सहभागी बनाया जा रहा है, ताकि यह आयोजन केवल विद्यालय परिसर तक सीमित न रहकर व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप ले सके।

‘वन्दे मातरम्’ केवल राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति, समर्पण और राष्ट्रीय एकता की सशक्त अभिव्यक्ति है। 25 सितंबर को जब देशभर में करोड़ों कंठ एक साथ ‘वन्दे मातरम्’ का स्वर बुलंद करेंगे, तब यह अवसर निश्चित रूप से राष्ट्र की सामूहिक चेतना और एकता का ऐतिहासिक प्रतीक बनेगा।

यह अभियान नई पीढ़ी को ‘वन्दे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व, उसके गौरव तथा मातृभूमि के प्रति अपने दायित्व से परिचित कराने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

img 20260911 wa00247379149519537335550


इस अभियान का उद्देश्य केवल निर्धारित समय पर सामूहिक गायन करना नहीं, बल्कि वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष को जन-जन का उत्सव बनाना है। इसी उद्देश्य से विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ उनके परिवारों, पूर्व छात्रों तथा समाज के विभिन्न वर्गों को भी अभियान से जोड़ा जा रहा है।

विद्या भारती से जुड़े विद्यालयों के अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, विद्यालय प्रबंध समितियों, शैक्षणिक संगठनों एवं अन्य सामाजिक संगठनों को भी इस अभियान में सहभागी बनाने की योजना है।

img 20260911 1840248088780425510249383



25 सितंबर को प्रातः 11 बजे देश के विभिन्न हिस्सों में एक साथ गूंजने वाला ‘वन्दे मातरम्’ का स्वर राष्ट्र की एकता, अखंडता और मातृभूमि के प्रति सामूहिक श्रद्धा का विराट संदेश देगा। यह अवसर देशवासियों के लिए गौरव, उत्साह और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत एक अविस्मरणीय ऐतिहासिक क्षण बनने जा रहा है।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives
Scroll to Top