Vishwa Samvad Kendra Jodhpur

TRENDING
TRENDING
TRENDING

राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं ने निकाला शक्ति धारा पथ संचलन, पुष्पवर्षा से स्वागत

बाड़मेर शहर में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा सोमवार को शक्ति धारा संचलन का आयोजन किया गया। शहर के हाईस्कूल मैदान से सेविकाओं का पथ संचलन शाम 4 बजे रवाना हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ड्रेस कोड में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं ने हाथों में ध्वजा व दंड लेकर ढोल की थाप पर कदम बद्ध होकर पथ संचलन निकाला। हाईस्कूल मैदान से रवाना हुआ पथ संचलन शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गायत्री मंदिर हाई स्कूल मैदान गेट नं. 2 पर सम्पन्न किया गया। शहर के विभिन्न मार्गों से निकलने पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

37c14265ef8c406d442445af95d28883

सोमवार की शाम को 4 बजे शहर के हाईस्कूल खेल मैदान में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन से पूर्व खेल मैदान में सभा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका अन्नदानम् सीता गायत्री उपस्थित थी। उन्होंने स्वयं सेविकाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को संबोधित कर शक्ति धारा संचलन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रांत कार्यवाहिका डॉ. सुमन गहलोत एवं प्रांत प्रचारिका ऋतु शर्मा भी उपस्थित थी। सोमवार की शाम को 4 बजे शक्ति धारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन हाई स्कूल गेट नंबर 2 (गायत्री मंदिर के सामने वाला) से भेलीराम की होटल, अहिंसा सर्किल, पुरोहित टेंट हाउस, गर्ल्स स्कूल रोड, माणक हॉस्पिटल, डॉ. भोजराम खत्री का मकान, गोलेच्छा ग्राउंड, प्रताप जी की प्रोल, पीपली चौक, जवाहर चौक, हनुमानजी का मंदिर, गांधी चौक, मुकुंदजी का मंदिर, पालिका बाजार के पास की गली से होते हाई स्कूल गेट नंबर 2 पहुंचा। जहां पर पथ संचलन का समापन किया गया।

पथ संचलन का शहर में जगह-जगह स्वागत

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित शक्ति धारा पथ संचलन शहर के विभिन्न सड़क मार्गों से होता हुआ वापस हाईस्कूल के गेट नंबर 2 पर पहुंचा। इस दौरान शक्ति धारा पथ संचलन में शामिल स्वयंसेविकाओं का शहरवासियों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। पथ संचलन को लेकर शहरवासियों और व्यापारियों में भी उत्साह दिखाई दिया।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top