Vsk Jodhpur

संघर्ष व सेवा की प्रेरणा के साथ राष्ट्र सेविका समिति के 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन।

राष्ट्र सेविका समिति,जोधपुर प्रान्त

वैदिक मंत्रों व घोष वादन के साथ किया शारीरिक कार्यक्रमो का प्रदर्शन।

31 मई 2025 वैदिक मंत्रों के साथ योगासन, दंड, यष्टि, नियुद्ध, गणसमता,योगचाप का प्रदर्शन करती युवतियों ने घोषवादन के साथ विभिन्न रचनाओ का प्रदर्शन किया। यह ओजपूर्ण दृश्य साकार हुआ आदर्श विद्या मंदिर केशव परिसर जोधपुर के प्रांगण में जहां आज 15 दिवसीय *प्रवेश शिक्षा वर्ग व घोष वर्ग * के प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।
  समापन समारोह अध्यक्षता के नाते श्रीमती प्रतिभा गर्ग(बावा प्रमुख,सीमा सुरक्षा बल,जोधपुर)प्रशिक्षार्थियों को जीवन में श्रेष्ठ विचारों के साथ सामर्थ्यवान बनकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी कहा की हम सभी सेविका बहनें एक हनुमान की तरह है जो अपनी शक्ति भूल गई है और राष्ट्र सेविका समिति एक जामवंत की तरह है जो भूली हुई शक्ति को याद दिला कर हमें जागृत कर रही है । हमें भी जागृत रहकर अपना,परिवार, समाज और राष्ट्र का रक्षण और संरक्षण करना है। अपनी संस्कृति को बचाकर रखना है।

मुख्य वक्ता समिति की संवर्धिनी सेवा न्यास अखिल भारतीय संगठन सचिव मा.माधुरी मराठे जी ने समिति की स्थापना, कार्य व उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। मा.माधुरी जी ने कहा भारत भूमि, देव भूमि पुण्य भूमि  है इसकी सीमाएं अफगानिस्तान तक फैली हुई थी बप्पा रावल,  चंद्रगुप्त मौर्य कृष्णदेव राय महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी व पृथ्वीराज चौहान को याद करते हुए उन्होंने कहा की इनके शौर्य, पराक्रम और त्याग से ही अपना हिंदुत्व बचा रहा है। राम मंदिर की स्थापना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अपने राष्ट्र के प्रेरणा पुरुष श्री राम के जन्म स्थान को बचाने के लिए हिंदुओं ने लंबा संघर्ष और बलिदान दिया है। मा.माधुरी दीदी ने कहा कि राम मंदिर से अब पूरा राष्ट्र ही राम राज्य की तरफ से बढ़ेगा।  इससे परिवार व्यवस्था मजबूत होगी।  उन्होंने कहा कि अपने संस्कृति का संवर्धन व जो कुछ सिखा है उसका अपने कार्य क्षेत्र में उपयोगिता संकल्प लेकर जाएंगे तो रामराज्य में सहयोग होगा

हमारे लिए वह गौरव का पल था जब इसकी स्थापना के लिए भारत के प्रधानमंत्री ने नींव रखी। नई संसद भवन को भी याद करते हुए उन्होंने कहा की इसके उद्घाटन पर सिंगोल दंड की स्थापना भी अविस्मरणीय पल रहा है। 

मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सीमा चौपड़ा (पुलिस उप अधीक्षक )उपस्थित रही। एकल गीत व सामूहिक गीत का गायन किया गया। प्रवेश वर्ग वर्गाधिकारी श्रीमती सरोज न्योल ने वर्ग की जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर प्रान्त के 7 विभागों के 20 जिलों के 96 स्थानों से 183 शिक्षार्थी सहित कुल संख्या 239बहनों ने भाग लिया।
इस प्रवेश शिक्षा वर्ग व घोष वर्ग सभी सेविकाओं के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
प्रान्त कार्यवाहिका डॉ.सुमन जी रावलोत ने क्षेत्र में समिति द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

समारोह में प्रान्त प्रचारिका ऋतु शर्मा व प्रान्त कार्यकारिणी उपस्थित रही वर्ग कार्यवाहिका श्रीमती दुर्गा तिवारी ने सभी का आभार जताया।
राष्ट्र सेविका समिति इस प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह व प्रदर्शन  को देखने के लिए बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक के साथ सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक श्रीमान एम एल गर्ग भी उपस्थित रहे। राष्ट्र सेविका समिति,जोधपुर प्रान्त

img 20250601 wa00091087396480414861441
img 20250601 wa0007695067325230633346
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top