Vsk Jodhpur

TRENDING
TRENDING
TRENDING

स्वयंसेवकों में संगठन कौशल विकसित करने का माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग : निंबाराम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम का उद्घाटन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम का सोमवार को राजापार्क, जयपुर में औपचारिक उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग स्वयंसेवकों में नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल और दायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्ग का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि स्वयंसेवकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है।

उद्घाटन सत्र में उपस्थित स्वयंसेवकों से निंबाराम ने राष्ट्र निर्माण के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज को संगठित और संस्कारित बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

image editor output image490554389 17791645040022581921989412022682

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र में 12 स्थानों पर 14 प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे है। इनमें 10 संघ शिक्षा वर्ग, तीन घोष वर्ग और एक कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम शामिल है। इन वर्गों में विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी, तरुण तथा विभिन्न व्यवसायों से जुड़े स्वयंसेवक प्रशिक्षण रहे हैं। राजस्थान क्षेत्र का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) जयपुर के राजापार्क में आयोजित हो रहा है। यह वर्ग 7 जून तक चलेगा। इसमें राजस्थान क्षेत्र के 279 स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह #दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह आलोक कुमार सहित अखिल भारतीय एवं क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों का प्रवास होगा।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives
Scroll to Top