Vsk Jodhpur

TRENDING
TRENDING
TRENDING

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ जयपुर में मनाएगी भारतीय सेना, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेना प्रमुख मौजूद रहेंगे

जयपुर: भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ जयपुर में धूमधाम से मनाएगी। इस भव्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख (सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और वायुसेना प्रमुख) तथा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) मौजूद रहेंगे।

सेना ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। अब इसकी पहली वर्षगांठ 7 मई 2026 (गुरुवार) को जयपुर स्थित साउथ वेस्टर्न कमांड (सप्त शक्ति कमांड), खातीपुरा में मनाई जाएगी।

कार्यक्रम का शेड्यूल:

  • दोपहर 12 बजे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेना प्रमुखों के साथ मीडिया को संबोधित करेंगे।
  • शाम 5 बजे: ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित विशेष फिल्म रिलीज की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म में कई रियल फुटेज शामिल हैं, जो ऑपरेशन के दौरान शूट किए गए थे।

पहले भी जयपुर में हुआ था आर्मी डे परेड का आयोजन

इस साल जनवरी में जयपुर में आर्मी डे परेड का आयोजन किया गया था, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए थे। यह परेड पहली बार आर्मी एरिया से बाहर आमजन के बीच जगतपुरा महल रोड पर हुई थी। परेड में टैंक, हेलीकॉप्टर, नाग-आकाश मिसाइल समेत सेना के अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया था।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives
Scroll to Top