Vsk Jodhpur

TRENDING
TRENDING
TRENDING

संघ ने उठाया दम तोड़ रहे गोवंश को बचाने का बीड़ा सीमावर्ती बाड़मेर-जैसलमेर जिले में भयंकर अकाल

संघ ने उठाया दम  तोड़ रहे गोवंश को बचाने का बीड़ा
सीमावर्ती बाड़मेर-जैसलमेर जिले में
भयंकर अकाल
 
बाड़मेर  सीमावर्ती बाड़मेर-जैसलमेर जिले में
भयंकर अकाल से चारे-पानी के अभाव में गायें दम तोड़ रही है। इसको लेकर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आगे आते हुए गायों को बचाने का बिड़ा उठाया
है। बाड़मेर-जैसलमेर में अकाल के बावजूद भी सरकार की ओर से अब तक चारे-पानी
की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे पशुधन बेहाल है। 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत प्रचारक मुरलीधर बाड़मेर विभाग
प्रचार बाबूलाल ने तीन दिन तक बाड़मेर-जैसलमेर के सीमावर्ती गांवों का दौरा
किया। भयंकर अकाल के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुधन बेहाल है। गायें
दम तोड़ रही है। दौरे के बाद बुधवार को बाड़मेर संघ कार्यालय में संघ
पदाधिकारियों, समाजसेवी प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई। बैठक में संघ ने
गायों को बचाने का बिड़ा उठाने का निर्णय लिया। इसके लिए संघ पशुपालकों को
सस्ती दर पर चारा उपलब्ध करवाया जाएगा। भामाशाह समाजसेवी लोगों का सहयोग
लिया जाएगा। अब तक सरकार की ओर से अकालग्रस्त दोनों जिलों में चारे-पानी की
व्यवस्था नहीं है। इससे बेहाल पशुधन दम तोड़ रहा है।
विशेषकर सीमावर्ती
गांवों में पशुओं की स्थिति दयनीय है। संघ की ओर से गायों को बचाने के लिए
समिति का गठन किया जाएगा। समिति पशओं के लिए चारे की व्यवस्था करेगी।
पशुपालकों को सस्ती न्यूनतम दर पर यह चारा उपलब्ध करवाया जाएगा। इस दौरान
बैठक में समाज सेवी ओमप्रकाश मूथा, सह जिला संघ चालक रिखबदास बोथरा सहित कई
लोग मौजूद रहे। 
 जैसलमेर. राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ ने
जिले के भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में गत दो वर्षों से
बारिश के अभाव गोवंश पर छाए चारे-पानी के संकट पर चिंता जताई है। संघ के
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने सहयोगी संगठन सीमाजन कल्याण समिति के
कार्यकर्ताओं के साथ सीमावर्ती गांवों का दौरा कर अकाल से उत्पन्न
परिस्थितियों का जायजा लिया। फतेहगढ़ तहसील के अधिकांश गांवों के साथ ही
म्याजलार से लेकर लोंगेवाला, घोटारू तक के सीमा क्षेत्र के गांवों में
चारे-पानी के अभाव में पशुधन मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया है। कई गांवों
में पशुपालकों ने गोवंश को त्यागना शुरू कर दिया है। संघ के प्रांत प्रचारक
मुरलीधर, विभाग प्रचार बाबूलाल के साथ सीमाजन कल्याण समिति के संरक्षक
मुरलीधर खत्री रामगढ़ के हमीरसिंह ने बांधा, खुईयाला, नेतसी का दौरा किया।
इससे पहले संघ के वरिष्ठ प्रचारकों ने फतेहगढ़ तहसील के कई गांवों का भ्रमण
कर हालात जाने।  
स्त्रोत: दैनिक भास्कर
अकाल की  खबरें  समाचार पत्रो से
barmer+bhaskar+%232
साभार: दैनिक भास्कर
bhaskar+barmer1
साभार: दैनिक भास्कर

barmer+bhaskar+91014
साभार: दैनिक भास्कर

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives
Scroll to Top