Vsk Jodhpur

मणिपुर में नही छपा अखबार

इंफाल। मणिपुर के पत्रकारों को आतंकवादियों द्वारा मिल रही धमकी के बीच रविवार को कोई अखबार नही छपा। मणिपुर पत्रकार संगठन (एएमडब्ल्यूजेयू) ने इसका विरोध करते हुए धरना दिया। एएमडब्ल्यूजेयू के प्रवक्ता ने रविवार को कहा, दो गुटों में बंट चुके कांगेईपेक कम्युनिस्ट पार्टी-मिलिट्री कांउसिल (केसीपी-एमसी) ने इस सप्ताह की शुरूआत में संपादको और पत्रकारों को धमकी मिली थी कि उनके अनुसार खबरे प्रकाशित नही की गई तो इसका भंयकर परिणाम भुगतना होगा। पत्रकारों ने कहा कि संपादको, प्रकाशकों और पत्रकारों को उग्रवादियों की धमकियों के कारण यह निर्णय लिया गया है।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives
Scroll to Top