Vsk Jodhpur

प्रांत कार्यवाह-प्रचारक बैठक में आगामी संघ शिक्षा वर्गो के बारे में विस्तृत चर्चा

प्रांत कार्यवाह-प्रचारक बैठक में आगामी संघ शिक्षा वर्गो के बारे में विस्तृत चर्चा

नागौर 9 मार्च 2016। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा से पूर्व प्रांत कार्यवाह-प्रचारक बैठक में आज आगामी संघ शिक्षा वर्गो के बारे में विस्तृत चर्चा हुई संघ शिक्षा वर्ग स्वयंसेवको के लिए विशेष प्रशिक्षण वर्ग होता है। इन शिक्षा वर्गो में स्वयंसेवको के व्यक्तित्व विकास हेतु शारीरिक,बौद्धिक,प्रबन्ध,सेवा,सम्पर्क व प्रचार का प्रशिक्षण दिया जाता है। संघ शिक्षा वर्ग तीन स्तर के होते है – प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष,तृतीय वर्ष।
प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग प्रान्त स्तर पर, द्वितीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग क्षेत्र स्तर पर और तृतीय वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर होता है, और यह नागपुर में ही होता है यह 20 से 25 दिनों के प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होते हैं।
        पूरे देश में 42 प्रांतों मेें 90 से अधिक स्थानो  पर संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन आगामी अप्रेल से जून अंत तक सम्पन्न होंगे।
       आज की बैठक में संघ शिक्षा की तिथियो एवं अधिकारियों के प्रवास व बौद्धिक, चर्चा आदि  विषयों के बारे में गहन चर्चा हुई।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives
Scroll to Top