Vsk Jodhpur

पाक अधिकृत कश्मीर में भारत विरोधी रैली -(ना)पाक के नापाक इरादे साफ़ है काहे को जाए चिदंबरम पाकिस्तान ?

संयुक्त जेहाद परिषद के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने रैली में कहा कि वे कश्मीर की भारत से आजादी से कम पर राजी नहीं होंगे।प्रत्यक्षदर्शियों ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के आतंकवादी गुटों के कई सदस्य रैली में उपस्थित थे। रैली में हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।भारत के विदेश सचिव स्तरीय वार्ता के प्रस्ताव संबंधी खबरों के बीच रैली हुई है।पाकिस्तान में पांच फरवरी के वार्षिक कश्मीर एकजुटता दिवस के एक दिन पहले यह रैली हुई। पाकिस्तान ने कश्मीर के संघर्ष से एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया है।सलाहुद्दीन ने कहा कि भारत ने जेहाद के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं छोड़ा है क्योंकि इससे पहले हुईं सभी वार्ताएं विफल हो चुकी हैं।बहरहाल उसने कहा कि वह तत्काल नतीजों के लिए गंभीर वार्ता पर राजी है।जमात के कश्मीर क्षेत्र के प्रमुख अब्दुल अजीज अल्वी ने रैली को संबोधित करते हुए कश्मीर के स्वतंत्रता संघर्ष को समर्थन जारी रखने का संकल्प किया।इस रैली को देखते हुए माना जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा अब अपना ध्यान कश्मीर पर केंद्रित कर रहा है।भारत लश्कर प्रमुख हाफिज सईद को मुंबई पर 26/11 को हुए आतंकवादी हमले का मुख्य सूत्रधार मानता है।पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार कई संगठनों ने कई शहरों और कस्बों में रैलियों और प्रदर्शनों की घोषणा की है।एपीपी के अनुसार कश्मीरियों के संघर्ष के प्रति सम्मान जताने के लिए एक मिनट का मौन रखा जाएगा और पूरे देश में सड़क तथा रेल यातायात रुका रहेगा।रैली में आमंत्रित पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसिज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के पूर्व प्रमुख हामिद गुल ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को रैली की जानकारी है और इस पर भारत की आपत्ति को खारिज कर दिया।गुल ने समाचार चैनल टाइम्स नाउ से कहा कि एक महत्वपूर्ण मानवीय उद्देश्य के लिए रैली हुई और भारत को कश्मीर में कड़वी सच्चाई का सामना करना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives
Scroll to Top