Vsk Jodhpur

राजस्थान के श्रीनाथजी में मिला विस्फोटकों का जखीरा, मचा सकता है 10 किमी इलाके में भयंकर तबाही

राजस्थान के नाथद्वारा श्रीनाथजी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने विस्फोटकों से भरे एक पिकअप को जब्त किया है. यह विस्फोटक अवैध बताया जा रहा है.शुरुआती जानकारी के मुताबिक भारी मात्रा में विस्फोटक आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर ले जाया जा रहा था.पुलिस के चालक और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विस्फोटक कहां से आया और कहां ले जाया जा रहा था.

कितना अधिक है विस्फोटक की मात्रा

पुलिस ने जिस गाड़ी का जब्त किया है, उसमें बहुत अधिक मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है. इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि यदि उसमें एक बार में ब्लास्ट हो जाता तो करीब 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले सकता था.

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को सुरक्षित करते हुए उसमें मिले विस्फोटक की गणना शुरू कर दी है. अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि विस्फोटक सामग्री की प्रकृति क्या है. वह कहां से आया है. वह कहां ले जाया जा रहा था. पुलिस ने इन सभी पहलुओं की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह विस्फोटक सामग्री किस उद्देश्य से और किसके द्वारा भेजी जा रही थी.इसके लिए पुलिस वाहन चालक और गाड़ी में मिले लोगों से पूछताछ कर रही है.

TTP लिंक और सुरक्षा खतरे की आशंका

कुछ रिपोर्टों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से संभावित संबंधों का जिक्र है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।यह जब्ती एक बड़े आतंकी प्लॉट को विफल करने जैसी बताई जा रही है, जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर सवाल खड़े करती है।नाथद्वारा जैसे धार्मिक केंद्र के पास यह घटना राज्य में सुरक्षा तंत्र की सतर्कता को रेखांकित करती है।पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है, और आगे की जांच से बड़े खुलासे की उम्मीद है।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top