Vsk Jodhpur

TRENDING
TRENDING
TRENDING

राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प अभियान

 राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान 
चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प अभियान
दिनांक 6 मार्च 2017 जोधपुर।  राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान को लेकर स्वदेशी जागरण मंच जोधपुर महानगर द्वारा सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक मंच के प्रदेश संयोजक धमेन्द्र दुबे ने ली। बैठक में उन्होंने बताया कि चीन किस प्रकार भारत का अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर विरोध कर रहा है। चाइनीज वस्तुओं के प्रकोप से हमारे देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। इन सबका एक मात्र उपाय अधिकाधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग में लाकर दूर कर सकते है।

मंच के विभाग संयोजक अनि वर्मा ने बताया कि इस अभियान में पुरे प्रदेश में 10 लाख लोगों के हस्ताक्षर करवाकर चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प कराया जा रहा है। इस कड़ी में होली के अवसर पर मंच के महानगर सहसंयोजक जितेन्द्र मेहरा के संयोजन में 9, 10 व 11 मार्च को सांय 4 बजे से 7 बजे तक शहर के अनेको स्थानों पर राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के हस्ताक्षर करवाये जायेगे और लोगो को स्वदेशी रंगो से होली खेलने को जागरूक किया जायेगा। अनिल माहेश्वरी ने भी बैठक को सम्बोधित किया.

मंच के महानगर मीडिया प्रमुख मनोहर सिंह चारण ने बताया कि इस बैठक में राजेन्द्र मेहरा, विक्रम सिंह भाटी, हरिश सोनी, सत्येन्द्र प्रजापति, प्रमोद व्यास, मिथिलेश झा उपस्थित थे।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives
Scroll to Top