कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सर्वयोग, सूर्यनमस्कार सहित अनेक योगों को प्रदर्शित किया। आकर्षित शारीरिक प्रदर्शन घोष (बेण्ड) की धुन पर किया गया। सभी स्वयंसेवकों ने सुभाषितम एवं स्वामी विवेकानन्द के द्वारा कहे अमृत वचन ‘‘अपना सारा ध्यान एक ही ईश्वर पर लगाओ हमारा देश ही, हमारा जागृत देवता है।’’ उसके बाद सामूहिक गीत गान किया जिसमें प्रमुख गान ‘‘व्यक्ति-व्यक्ति में जगाये – राष्ट्र चेतना’’
मा. भागवत जी ने कहा कि पहले हम स्वयं को राष्ट्र सेवा के लिये तैयार करे फिर दूसरे को कहे। राष्ट्र को भाग्य उदय करना ही हमारा दायित्व होना चाहिये। भारत को संवारना है तो हिन्दु समाज को आगे बढ़ाना ही होगा। स्वार्थ भावना हो छोड़कर हिन्दु यदि भारत के बारे में विचार करेगा तभी भारत देश, विश्व में सर्वेच्च स्थान प्राप्त करेगा। संघ कार्य ईश्वरीय कार्य मानकर चलना ही हमारा उद्देश्य है। हमें समाज मेें सावधान रहकर हमारे आचरण को स्वच्छ रखना चाहिये। पूर्ण अनुशासन में रहते हुये हमें अपने कार्य को करेगें तभी हमारे धैर्य को पा सकेगें । राष्ट्र को बनाने का कार्य ही हम करते है।
मा. भागवत जी ने कहा हमारी शक्ति का उपयोग हिन्दु राष्ट्र के लिये करे। तभी हमारी सेवा राष्ट्र के प्रति होगी। तेरे वैभव असर रहे मां हम रहे या ना रहे यह विचार मन में लेकर हमें अपने कार्य के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ होना होगा।