Vsk Jodhpur

72 फीसदी अमेरिकी भारत को पसंद करते हैं

bhaskar
साभार: दैनिक भास्कर



वाशिंगटन. 72 फीसदी अमेरिकी भारत को पसंद करते हैं, जबकि सिर्फ
17 फीसदी अमेरिकियों की पसंद पाकिस्तान बना हुआ है। यह आंकड़े गैलप के
सालाना सर्वे में सामने आए हैं।
सर्वे के मुताबिक चीन को 43 प्रतिशत अमेरिकी पसंद करते हैं, जबकि उत्तर कोरिया को सिर्फ 11 फीसदी अमेरिकियों का समर्थन हासिल हुआ है।
अमेरिका के लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय देश कनाडा रहा। कनाडा को 93
प्रतिशत लोगों ने पसंद किया, जबकि ग्रेट ब्रिटेन को 90 फीसदी लोगों का
समर्थन मिला। जर्मनी को 81 प्रतिशत, जापान को 80 प्रतिशत और फ्रांस को 78
प्रतिशत लोगों ने पसंद किया।
वहीं, अफगानिस्तान को 14 प्रतिशत, सीरिया को 13 प्रतिशत और ईरान को 12 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया।
गैलप 2014 वर्ल्ड अफेयर्स सर्वे में पिछले साल के 68 प्रतिशत की तुलना
में इस साल 72 प्रतिशत अमेरिकी लोगों ने भारत के प्रति सकारात्मक विचार
जाहिर किए।
यह सर्वे भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े मामले में दोनों देशों के
रिश्तों में आई तल्खी के बाद किया गया। भारत के प्रति सकारात्मक नजरिए में
पिछले साल की तुलना में चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
गौरतलब है कि अपनी नौकरानी के वीजा आवेदन में झूठे दावे करने के आरोप
में न्यूयार्क में पिछले साल 12 दिसंबर को देवयानी को गिरफ्तार कर लिया गया
था। गिरफ्तारी के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी आ गई थी।
स्त्रोत:http://www.bhaskar.com/article/INT-72-percent-americans-view-india-favourably-poll-4527793-NOR.html

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top