Vsk Jodhpur

जोधपुर में श्रदांजलि सभा

IMG 20140616 WA0030
स्व राकेश कुमार जी एवं स्व. भीक  सिंह जी के चित्रों  पर पुष्पांजलि

IMG 20140616 WA0031
राजस्थान क्षेत्र कार्यवाह श्री हनुमान सिंह श्रद्वांजलि सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए
जोधपुर १५ जून २०१४. सीमा जागरण के राष्ट्रीय  संगठन मंत्री राकेश  कुमार जी तथा सीमा जनकल्याण समिति , जैसलमेर के संगठन मंत्री  सिंह जी सीमाजन कल्याण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री स्वर्गीय राकेश कुमार और जैसलमेर जिला संगठन मंत्री स्वर्गीय भीक सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए रविवार शाम नेहरू पार्क सरदारपूरा स्थित हल्दी-घाटी मैदान (गणगोर उद्यान) समिति की जोधपुर इकाई द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें अनेक राष्ट्रवादी संगठनो के पदाधिकारियों ने दिवंगत वरिष्ठ अधिकारीयों के निधन को देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। 
        सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र कार्यवाह श्री हनुमान सिंह बताया की देश और समाज के लिए निश्वार्थ भाव से काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का असमय चले जाना एक अपूरणीय क्षति है लेकिन उन्होंने समाज के लिए अपनी भूमिका निभाई है जिसे सभी को आगे बढ़ाना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रान्त प्रचारक श्री मुरलीधर ने संघ की तरफ से दोनों दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके काम को आगे बढ़ाने का आग्रह सभी से किया।
IMG 20140616 WA0029       सीमाजन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल ठाकुर ,अतिरिक्त महाधिवक्ता ने इन अधिकारीयों के साथ अपने कार्य अनुभव बताते हुए जानकारी दी की मृदु भाषी राकेश जी का सहज और सरल स्वभाव किसी को भी बहुत जल्दी अपना बना लेने वाला था और इसी के चलते बहुत काम समय में उन्होंने देश की जमीनी सीमा पर प्रभावी संगठन खड़ा करने में सफलता पायी। 
        श्रद्धांजलि सभा को सीमाजन कल्याण समिति के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अरुण कान्त ने भी सम्बोधित कर अपने अनुभव सभी के साथ बांटते हुए बताया की इनकी कार्य शैली हमें भी अधिक प्रभावी तरीके से कार्य करने को प्रेरित करेगी। 
IMG 20140616 WA0033
श्रद्वांजलि  सभा में उपस्थित गणमान्य जन
        सभा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परीक्षण, विश्व हिन्दू परिषद, सेवा भारती, पूर्व सैनिक सेवा परीक्षण, भारत विकास परिषद, अधिवक्ता परिषद, विद्या भारती, मजदूर संघ, किसान संघ, शिक्षक संघ जैसे अनेक राष्ट्रवादी संगठनो के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में सहभागी बन दिवंगत हुए साथियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल भाटी ने सभा का सञ्चालन किया। 
        उल्लेखनीय है की इन पदाधिकारियों का १२ जून २०१४ को जैसलमेर जिले के चांधन ग्राम के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। इस दुर्घटना में हिन्दू जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अशोक प्रभाकर तथा सीमाजन कल्याण समिति, राजस्थान के प्रदेश संगठन मंत्री नीम्ब सिंह घायल भी हुए जिनका अब उपचार होकर ठीक हालत में हैं। स्व. राकेश कुमार जी का अंतिम संस्कार उनके पेट्रिक ग्राम पंजाब प्रान्त के संगरूर जिले के अहमदगढ़ कसबे में १३ जून को किया गया जबकि स्व. भीक सिंह जी का अंतिम संस्कार १२ जून को ही उनके ग्राम जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में किया गया। को श्रंदांजलि अर्पित की गयी. गयी। 
हल्दी घाटीपार्क  में आयोजित श्रदांजलि सभा में स्वयंसेवको, अधिकारियो एवं गणमान्य नागरिको ने दोनों दिवंगत आत्माओ को सपनी  श्रदांजलि अर्पित  की।  
समिति के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल भाटी ने जानकारी दी की प्रदेश के सभी
जिलों और तहसील केन्द्रों पर दिवंगत अधिकारीयों को श्रद्धांजलि देने के लिए
सभाएं आयोजित की गयी जिसमे समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों ने बड़ी
मात्र में सहभाग किया विशेष रूप से देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े
जिलों में बड़ी मात्रा  में जन सहभाग रहा और लोगों ने इनके निधन को देश और
विशेष रूप से सीमा क्षेत्र में राष्ट्रवादी गतिविधियों के लिए अपूरणीय
क्षति बताया।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top