विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से देश भर में पथ संचलन हो रहें हैं। बालोतरा जिले के कल्याणपुर खंड केन्द्र पर पथ संचलन का आयोजन हुआ।

संघ के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ पूर्ण गणवेश में भाग लिया। घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाते हुए। स्वयंसेवक जब निकले तो लोगों ने पुष्प वर्षा कर भारत माता की जय के नारें वातावरण को देशभक्ति मय बना दिया।

पथ संचलन का संपत आदर्श विद्या मंदिर से हुआ इसके बाद चौधरियों का वास से महादेव मठ, सैन, सुथार की बस्ती होते हुए भीलों बस्ती, पुरोहित का वास होते हुए से हनुमान जी मंदिर रावणा राजपूत की बस्ती होते हुए नागाणा चौरायें जहाँ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जेसीबी लगाकर पुष्प वर्षा की । राजकीय विद्यालय खेल मैदान में संचलन संपन्न हुआ।

बौद्धिक कार्यक्रम में परम प्रेमानंदगिरी महाराज का संत सानिध्य मुख्य अतिथि राव नटवरसिंह रहे। वहीं कार्यक्रम मुख्य वक्ता जिला कार्यवाह बाबूलाल रहें। मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में संघ के सौ वर्षों की यात्रा एवं पंच परिवर्तन से समाज उत्थान का विषय सामने रखा।
कार्यक्रम में स्वयंसेवक 207
पुरुष 110
मातृ शक्ति 30