Vsk Jodhpur

सीमाजन कल्याण समिति के चारा डिपो शुरु

सीमाजन कल्याण समिति के चारा डिपो शुरु

IMG 1073
जैसलमेर.
सीमा जनकल्याण समिति ने अकाल की विभीषिका को देखते हुए चारा डिपो खोल कर रियायती दरों पर चारा
उपलब्ध करवाया है। समिति के जिला मंत्री शरद व्यास ने बताया कि समिति ने खुईयाला,
देवीकोट, चेलक और समंद का पार में चारा डिपो शुरु किए है। पशुओं के संरक्षण
के लिए गठित समिति के संयोजक मुरलीधर खत्री ने बताया कि सूखा प्रभावित
क्षेत्र में राहत कार्य शुरु करने के लिए सर्वमान्य व्यक्तियों की टीम के
गठन के पश्चात केन्द्र खोले जाएंगे। समिति के जिला अध्यक्ष असल गिरी,
लालूसिंह सोढा, गणपतसिंह ने बुधवार को म्याजलार से लेकर लूणार तक के गांवों
का दौरा कर अकाल की स्थिति का जायजा लिया। 

उल्लेखनीय है कि अब तक इन चारा डिपो पर सरकारी सब्सिडी देय नहीं है। इसके बावजूद पशुपालकों को सस्ती दरों पर चारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। 
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top