Vsk Jodhpur

शहीद सेठाराम की 24वीं पुण्यतिथि 6 को

शहीद सेठाराम की 24वीं पुण्यतिथि 6 को 

विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

मथानिया (जोधपुर)
| शहीदसेठाराम परिहार स्मृति प्रन्यास के तत्वावधान में शहीद सेठाराम की
24वीं पुण्यतिथि 6 नवंबर को आयोजित होगी। इस दौरान विशाल धर्म सभा
श्रद्धांजलि समेत कई कार्यक्रम होंगे। इसकी तैयारियां जोरों से की जा रही
है। शहीद सेठाराम परिहार स्मृति प्रन्यास के सचिव रामकिशोर डागा ने बताया
कि मथानिया के सेठाराम परिहार में अयोध्या में विहिप कार सेवा के दौरान
शहीद हो गए थे। इनकी 24वीं पुण्यतिथि पर 6 नवंबर को मथानिया में शहीद
सेठाराम की समाधि पर विशाल पुष्पांजलि धर्मसभा होगी। इस धर्म सभा में
बाड़मेर के तारातरामठ के पीठाधीश प्रतापपुरी महाराज राष्ट्रीय स्वयं सेवक
संघ के राजस्थान क्षेत्र के सदस्य नंदलाल जोशी मार्गदर्शन करेंगे।
पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आदर्श विद्या मंदिर मथानिया में शहीद की याद
में जिला स्तरीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 6 नवंबर को सुबह 9
बजे समाधि स्थल पर सुंदरकांड का पाठ शुरू होगा। 11:15 बजे धर्मसभा में
सामूहिक श्रद्धांजलि के बाद प्रसाद का कार्यक्रम होगा। डागा ने बताया कि 6
नवंबर को रात्रि 8 बजे शहीद समाधि स्थल पर एक शाम सेठाराम के नाम विशाल भजन
संध्या होगी। इस पुण्यतिथि समारोह को लेकर विहिप, राष्ट्रीय स्वयं सेवक
संघ, विद्या भारती, शहीद प्रन्यास के कार्यकर्ता आवश्यक तैयारियां में जुटे
है।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top