Vsk Jodhpur

TRENDING
TRENDING
TRENDING

प्रो. अरोड़ा के स्मृति दिवस पर लिया राम मंदिर बनाने का संकल्प

प्रो. अरोड़ा के स्मृति दिवस पर लिया राम मंदिर बनाने का संकल्प 

ma

 जोधपुर 6 नवम्बर २०१४ | श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में बलिदान देने वाले प्रो. महेंद्रनाथ अरोड़ा का स्मृति दिवस गुरुवार को
अरोड़ा सर्किल पर आयोजित किया गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल दुर्गा
वाहिनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संत अमृतराम महाराज का सान्निध्य
रहा। विहिप के महानगर मंत्री पंडित राजेश दवे ने बताया कि इस अवसर पर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल जोशी, प्रांत प्रचारक
मुरलीधर, प्रहलाद गोयल, भंवरलाल चौधरी, रामस्वरूप भूतड़ा, जगदीश पुरोहित,
रामप्रताप अग्रवाल, आशा जोशी, महेंद्रसिंह राजपुरोहित, विक्रांत अग्रवाल,
अनिल चौपड़ा, तेजराज मंत्री, महेंद्र उपाध्याय, विजयसिंह परिहार सहित अनेक
प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रो. अरोड़ा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें
श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

प्रो. महेंद्रनाथ अरोड़ा की प्रतिमा पर संतों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

समारोह को संबोधित करते हुए बाड़मेर के तारापुरी
मठ के महंत प्रतापपुरी महाराज ने राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का संकल्प
दोहराया। कार्यक्रम में घनश्याम ओझा, बिहारीलाल शर्मा, जितेंद्र पालीवाल,
राहुल परिहार, विक्की, कमल, राजू वैष्णव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives
Scroll to Top