Vsk Jodhpur

हेमंत घोष एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष

हेमंत घोष एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष 
 

hemant
हेमन्त  घोष

जोधपुर. जोधपुर के हेमंत घोष एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष 
बनाए गए हैं। वे जोधपुर के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। यह निर्णय
अमृतसर में आयोजित एबीवीपी के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान
के चुनाव अधिकारी दिनेश शर्मा ने किया। 
घोष पहले ऐसे कार्यकर्त्ता है जिन्हे पश्चिमी राजस्थान से पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व मिला हैं  साथ ही सबसे कम उम्र के प्रदेशाध्यक्ष बनने का मौका भी इन्हें प्राप्त हुआ हैं
उपाध्यक्ष पद पर सुखाड़िया यूनिवर्सिटी
के प्रो. आनंद पालीवाल, बारां के दिनेश शर्मा, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग
कॉलेज अजमेर के जिनेश जैन, आरआर कॉलेज, अलवर में लेक्चरर डॉ. राजेश यादव को
नियुक्त किया गया है। प्रदेश कोषाध्यक्ष लोकेश प्रताप सिंह प्रदेश
कार्यालय मंत्री हेमंत जैन को बनाया गया है। जोधपुर के राजेश गुर्जर को
प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
सरकारी सेवा में अध्यापक पद पर कार्यरत
घोष अपने छात्र जीवन में 1989 से ही एबीवीपी से जुड़े हैं। वे पूर्व में
जोधपुर महानगर मंत्री, विभाग प्रमुख, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रह चुके
हैं। वर्ष 2011 से अब तक वे एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। उन्होंने अनेक
छात्र आंदोलनों का नेतृत्व भी किया है। प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के साथ तालमेल स्थापित कर छात्रहित में कार्य
किए जाएंगे। साथ ही राज्य के विश्वविद्यालयों काॅलेजों में शैक्षणिक माहौल
स्थापित करने के प्रयास होंगे। 
वहीं दुबारा प्रदेश मंत्री बनाए गए राजेश
गुर्जर मूलतः नीम का थाना (सीकर) के रहने वाले है। वे बीएससी बीएड तक
शिक्षा लेने के बाद वर्ष 2009 से एबीवीपी में प्रचारक (पूर्णकालिक)
कार्यकर्ता है। वर्ष 2004 में एबीवीपी से जुड़ने के बाद से वे नगर मंत्री,
अलवर जिला संगठन मंत्री जोधपुर विभाग में संगठन मंत्री भी रहे। 

घोष के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सीएम ने दी बधाई

 

जोधपुर के हेमंत घोष को एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के
बाद प्रदेश शहर की अनेक सामाजिक स्वयंसेवी संगठनों ने बधाई शुभकामनाएं दी
हैं। उनके निर्वाचन पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा यूपी प्रभारी आेम
माथुर, यूपी भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल, स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े
मुरलीधर राव, शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ, शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव
देवनानी, सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, विधायक बाबूसिंह राठौड़, जोगाराम पटेल
के अलावा अनेक सामाजिक स्वयंसेवी संगठनों ने बधाई प्रेषित की है।
  
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top