Vsk Jodhpur

गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परिक्षा 2014 के अन्तिम चरण की परीक्षा सम्पन्न

गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परिक्षा 2014 के अन्तिम चरण की परीक्षा सम्पन्न  

जोधपुर, 18 जनवरी 2015,  परम् पूज्य माधव गौ विज्ञान अनुसंधान समिति द्वारा आयोजित की गई गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परिक्षा 2014 के अन्तिम चरण की परीक्षा रविवार को पूरे प्रदेश में आयोजित हुई।
IMG 20150118 122656(1)

परीक्षा आयोजन समिति के क्षेत्रीय संयोजक कृष्ण गोपाल वैष्णव ने जानकारी दी कि दो वर्गाें में आयोजित इस परीक्षा में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा में प्रथम स्तर पर पूरे प्रदेश में ओ एम आर शीट पर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में हुई। परीक्षा में राजस्थान के कुल 2,19,309 विद्यार्थीयों का पंजीकरण हुआ प्रथम चरण की परीक्षा 11नवम्बर 2014 को दो हजार सात सो नब्बे परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित हुई।
 
IMG 20150119 WA0027इस परीक्षा के 24 दिसम्बर को घोषित किए गये परिणाम के अनुसार इनमें से ग्यारह हजार नब्बे परीक्षार्थियों का चयन द्वितीय चरण के लिए किया गया। द्वितीय चरण की परीक्षा रविवार दिनांक 18 जनवरी 2015 को सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में परीक्षार्थियों से गाय के वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, सामाजिक पहलुओ पर प्रश्न पूछे गये वही राजस्थान के स्थानिय सामान्य ज्ञान हमारी स्वदेशी धरोहर एवं भारतीय संस्कृति व राष्ट्रीय विचारों व विचारकों से संबंधित वस्तुनिष्ठ व लघुŸारात्मक प्रश्न पूछे गये।
 
IMG 20150119 WA0026IMG 20150119 WA0019 इस परीक्षा से तहसील स्तर पर जिला स्तर पर एवं राज्य स्तर पर विजेता प्रतिभागियों का  चयन किया जाएगा परीक्षा में प्रथम विजेता को 15,100 , द्वितीय विजेता को 7,100  व तृतीय विजेता को 4,100 राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
 

वैष्णव ने बताया कि गोमाता के महत्व एवं सामाजिक जागरूकता के लिए आयोजित होने वाली यह राज्य की सबसे बड़ी परीक्षा हो गई है। बालको में गाय, गौ वंश स्वदेशी संस्कृति के लिए लगाव पैदा करने के लिए आज के इस आधुनिक वातावरण में यह परीक्षा नौजवानों को सकारात्मक दिशा देने वाली साबित हो रही है।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top