![]() |
| लोकसभा अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा महाजन से सद साहित्य का लोकार्पण करवाते हुए प्रान्त प्रचार प्रमुख शंकर मंघनानी एवं कार्यकर्त्ता |
जोधपुर २३ जनवरी २०१५. २६ जनवरी को “प्रचार दिवस ” हेतु विक्रय किये जाने वाले सद साहित्य का लोकार्पण सर्किट हाउस में लोकसभा अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा महाजन “ताई जी ” द्वारा किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा २६ जनवरी को पुरे पश्चमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर , नागौर, जालोर, सिरोही, पाली, श्रीगंगानगर तथा हनुमानगढ़ जिलों के तहसील स्तर तक सद साहित्य का विक्रय किया जाएगा.
इसके लिए कार्यकर्ताओ की टोलिया बन चुकी हे तथा विक्रय हेतु साहित्य ग्राम स्तर तक पहुंचाया जा चुका है।
अलग अलग तेरह विषयों की पुस्तकों में समाज-परिवार के हर विषय को छूती है जैसे मातृ शक्ति, स्वदेशी विचार, सामाजिक समरसता, सूर्य नमस्कार, स्वामी विवेकानन्द , हिन्दुत्व , एकात्म मानवदर्शन ,जीवन और धर्म .
इस अवसर पर प्रचार विभाग के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

