Vsk Jodhpur

TRENDING
TRENDING
TRENDING

नेपाल के बन्धुओं की सहायता भारतवासियों का स्वाभाविक कर्तव्य एवं दायित्व – भय्याजी जोशी

नेपाल के बन्धुओं की सहायता  भारतवासियों का स्वाभाविक कर्तव्य एवं दायित्व – भय्याजी जोशी
दिल्ली २८ अप्रैल २०१५ ।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश  जोशी भय्याजी जोशी  ने आव्हान किया है कि हम सभी भारतवासियों का यह एक स्वाभाविक कर्तव्य एवं दायित्व बन जाता है कि
अपने निकटतम पड़ोसी एवं चिरआत्मीय नेपाल के बन्धुओं की सहायता हेतु
शीघ्रातिशीघ्र खड़े हों।
नेपाल तथा भारत के कुछ भागों में आये विनाशकारी भूकम्प के कारण सारे विश्व में एक शोक की लहर दौड़ गई है। प्रकृति की इस विनाशलीला से सभी स्तब्ध एवं दुःखी हैं। संपूर्ण नेपाल में भारी जनहानि और सम्पत्ति का जो व्यापक नुकसान हुआ है वह अकल्पनीय है। नेपाल में हजारों लोगों की मृत्यु हो चुकी है, हजारों घायल हैं तथा लाखों बेघरबार हुए हैं। भारत में भी बिहार, प. बंगाल, उत्तर प्रदेश, सिक्किम आदि स्थानों पर भी व्यापक जनधन हानि के समाचार मिले हैं। 

 भय्या जी जोशी ने कहा कि हम सभी के लिए कुछ सन्तोष की बात है कि भारत सरकार ने नेपाल पर आई इस विपत्ति को अपनी विपत्ति मानकर कुछ घण्टों के अन्दर ही सहायता सामग्री से भरे भारतीय विमानों को नेपाल के अन्दर पहुँचा दिया और सभी प्रकार की आवश्यक सहायता भारत सरकार वहाँ पहुँचाने का प्रयत्न भी निरन्तर कर रही है।

किन्तु, भूकम्प की विनाशलीला भी बहुत व्यापक है अतः हम सभी भारतवासियों का कर्तव्य बन जाता है कि संकट की इस घड़ी में एकजुट होकर नेपाल की सभी दृष्टि से सहायता हेतु आगे आएँ तथा भूकम्प प्रभावित भारतीय क्षेत्रों को भी तुरन्त सहायता पहुँचावें।

सरकार्यवाह जी ने बताया कि ‘राष्ट्रीय सेवा भारती दिल्ली’ तथा ‘सेवा इण्टरनेशनल’ के माध्यम से यह सामग्री और सहायता (धनराशि) नेपाल भेजी जाएगी।

भैया जी जोशी ने विश्वास व्यक्त किया  कि सभी संवेदनशील देशवासी इस कार्य में तत्परता से जुट जाएँगे और स्थान-स्थान पर सभी संगठनों के कार्यकर्ता भी इसमें यथा सामथ्र्य सहयोग-सहायता अवश्य करेंगे।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives
Scroll to Top