Vsk Jodhpur

भारतीय नौसेना समुद्र में आज भी पूरी तरह सक्षम और निवारक मुद्रा में तैनात है

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में पाकिस्तानी प्रायोजित आतंकियों द्वारा निर्दोष भारतीय पर्यटकों पर कायराना हमले के बाद, #IndianNavy के कैरियर बैटल ग्रुप, सतही युद्धपोत, पनडुब्बियां और नौसैनिक विमानन संसाधन तुरंत समुद्र में पूर्ण युद्ध तत्परता के साथ तैनात कर दिए गए। यह तैनाती भारतीय रक्षा बलों की संयुक्त ऑपरेशनल योजना के तहत की गई।

आतंकी हमले के 96 घंटे के भीतर, #IndianNavy ने अरब सागर में कई हथियार परीक्षण और लाइव फायरिंग कर अपनी रणनीति और प्रक्रियाओं को परखा और निखारा। इससे क्रू, हथियार, उपकरण और प्लेटफॉर्म की तैयारियों की पुन: पुष्टि हुई, जिससे चयनित लक्ष्यों पर सटीकता से प्रहार करने की क्षमता सिद्ध हुई।


#IndianNavy उत्तरी अरब सागर में लगातार अग्रिम तैनाती में रही, ताकि पाकिस्तान की नौसेना और वायुसेना इकाइयों को रक्षात्मक मुद्रा में बंदरगाहों या अपने तट के बहुत पास ही सीमित रखा जा सके। नौसेना की यह तैनाती, थल सेना और वायुसेना के kinetic actions के साथ मिलकर, पाकिस्तान को युद्धविराम के लिए मजबूर करने में निर्णायक रही।

बल प्रयोग की योजना भी सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच समन्वित तरीके से बनाई गई थी, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और किसी भी प्रकार की अनावश्यक वृद्धि न हो।

भारतीय नौसेना समुद्र में आज भी पूरी तरह सक्षम और निवारक मुद्रा में तैनात है, ताकि पाकिस्तान या पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का निर्णायक जवाब दिया जा सके।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top