Vsk Jodhpur

सेवा कार्य में हर एक को सहभागी होना चाहिए , गौ वंश की सेवा एवं रक्षा हमारा कर्तव्य – सुरेश जी, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख

सेवा कार्य में हर एक को सहभागी होना चाहिए , गौ वंश की सेवा एवं रक्षा हमारा कर्तव्य  – सुरेश जी, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख
तीन सेवा वाहनों  का लोकार्पण 
photo

IMG 20150626 WA0129जोधपुर। मानव जीवन में सेवा कार्य सर्वश्रेष्ट है सेवा कार्य में हर एक को सहभागी होना चाहिए।  सेवा का मतलब है
निस्वार्थ भाव से सेवा करना और कर्तव्य भाव से सेवा करना यह विचार राष्ट्रीय  स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख माननीय सुरेश जी ने पचरंगा रिसोर्ट में सुदर्शन सेवा संस्थान द्वारा तीन सेवा वाहनो के लोकार्पण करते हुए व्यक्त किये।

IMG 20150626 WA0121सुरेश जी ने अपने उध्बोधन में कहा  कि भारतीय समाज ने गाय को माँ की संज्ञा से पुकारा है. गाय बचेगी  तो देश बचेगा। गौ वंश की सेवा एवं रक्षा हमारा कर्तव्य है। गौ सेवा से अपने जीवन को सुखी, सम्रद्ध, निरोग, ऐश्वर्यवान एवं सौभाग्यशाली बनाया जा सकता है।  गौ सेवा वाहन को गौ माता के कल्याण के लिए उत्तम प्रयास बताया।

अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख माननीय सुरेश जी ने आव्हान किया कि  समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगो को सेवा कार्यो में सहयोग करना चाहिए।


सुदर्शन सेवा संस्थान द्वारा तीन सेवा वाहनों का लोकार्पण एक सादे समारोह में किया गया।एक वाहन  “गौ सेवा वाहन” है जिसका उपयोग घायल एवं बीमार गायों  को उपचार हेतु ले जाने में किया जायेगा, दूसरा वाहन “मोक्ष यात्रा वाहन” है एवं तीसरा वाहन “गौ उत्पादित दवाइयों ” के  वितरण हेतु कार्य में लिया जायेगा।  तीनो सेवा वहां समाज की सर्वजातियों  के लिए निःशुल्क  उपलब्ध रहेंगे। जोधपुर में इस निशुल्क सुविधा के लिए सिर्फ एक फ़ोन कॉल पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

IMG 20150626 WA0127

लोकार्पण समारोह में राष्ट्रीय  स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख माननीय सुरेश जी, क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास जी , प्रान्त प्रचारक मुरलीधर जी, वरिष्ठ प्रचारक हरी ओम जी ने  तीनो सेवा वाहनो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता “काकाजी” ने की।

कार्यक्रम में उपमहापौर देवेन्द्र सालेचा, अशोक बाहेती, सांवरमल अग्रवाल, रतन छाजेड़, कनक मल डागा, हीरा लाल कुलरिया , नंदकिशोर बिड़ला , महावीर चौपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, देहात महामंत्री रामस्वरूप गोधा, नथमल पालीवाल अध्यक्ष देहात  युवा मोर्चा सहित गणमान्यगण उपस्थित थे.

सुदर्शन सेवा संस्थान के महामंत्री कमलेश गहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top