Vsk Jodhpur

मीरवाइजके खिलाफ दर्ज होगा देशद्रोह का मामला!

चंडीगढ़ [जासं]। कश्मीरी पंडितों के हल्ला बोल का शिकार हुए हुर्रियत कांफ्रेस के नेता मीरवाइज उमर फारूक पर चंडीगढ़ पुलिस अब देशद्रोह का मामला दर्ज करने की तैयारी में है।

एसएसपी नौनिहाल सिंह ने यूटी प्रशासन के गृह सचिव रामनिवास को भेजे पत्र में उमर के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति मांगी है। हुर्रियत नेता पर आरोप है कि गुरुवार को किसान भवन में आयोजित सेमिनार में उन्होंने कश्मीर मुद्दे को लेकर राष्ट्रविरोधी भाषण दिया है। जिसके चलते माहौल अशांत हो गया है।

पत्र में कहा गया है कि मीरवाइज का भाषण देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है। एसएसपी ने उमर के भाषण की वीडियो क्लिप्स भी गृह सचिव को भेजा है.

source : http://in.jagran.yahoo.com/news/national/general/5_1_6945872.html

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives
Scroll to Top