Vsk Jodhpur

बच्चों को दें अच्छे संस्कार’

पाली। सरस्वती शिक्षा समिति द्वारा मंडिया रोड क्षेत्र में संचालित विद्यालयों का मातृ सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका शांता अक्का ने बताया कि बालकों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बालकों के संस्कार पर ध्यान देने पर बल दिया। शिक्षा समिति के सरंक्षक विजयराज जैन, प्रधानाध्यापक नंदकिशोर जांगिड़ ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 390 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन दीपिका ओझा ने किया।


सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top