Vsk Jodhpur

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत संघचालक भंवरलाल कोठारी का निधन माननीय सरकार्यवाह भय्या जी जोशी की श्रंदाजली

shraddhanjali+ma.+bhavarlal+kothari+ji
bhanwar+lal+kothariबीकानेर त्न राज्य गौ-सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक भंवरलाल कोठारी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। कोठारी शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे ही तीर्थ यात्रा कर बीकानेर पहुंचे थे। स्टेशन पर उतरते ही उन्हें चक्कर आने महसूस हुए। वहां से उन्हें सीधे पीबीएम अस्पताल के हार्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे उनका अंतिम संस्कार गोगागेट स्थित श्मशान गृह में होगा। शव यात्रा उनके निवास ओसवाल कोठारी मोहल्ले से रवाना होगी। उनके पीछे उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। कोठारी के निधन की सूचना मिलने पर बीकानेर व्यापार मंडल कार्यालय में तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया। कोठारी व्यापार मंडल के संरक्षक सदस्य रहे हैं।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top