Vsk Jodhpur

तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग का उद्घाटन

3rd+yr+OTC+Nagpur+14052012

तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग का शुभारम्भ 

नागपुर, मई 14 :
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग का उद्घाटन आज
स्थानीय रेशिमबाग स्थित स्मृति मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। 30 दिनों तक
चलने वाले इस वर्ग में भारत के विभिन्न राज्यों के 1000 से अधिक स्वयंसेवक
शामिल हुए हैं।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि शहर के
महापौर अनिल सोले थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी
ने दीप प्रज्वलन कर इस वर्ग का उद्घाटन किया। संघ शिक्षा वर्ग के
सर्वाधिकारी डॉ. जयंतीभाई भाडेसिया, वर्ग के कार्यवाह जसवंत खत्री एवं वर्ग
के पालक अधिकारी डॉ. मनमोहन वैद्य मंच पर उपस्थित थे।
सबसे पहले भारत माता की प्रतिमा के समक्ष
दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्‍चात सहसरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबळे ने
इस वर्ग में आये स्वयंसेवकों का स्वागत करते हुए इस वर्ग की रूपरेखा
प्रस्तुत की और मंच पर उपस्थित सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी एवं अन्य
अधिकारियों का परिचय दिया।
गुजरात के प्रांत संघचालक डॉ. जयंतीभाई
भाडेसिया इस तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग के सर्वाधिकारी, जोधपुर के प्रांत
कार्यवाह जसवंत खत्री कार्यवाह और रा. स्व. संघ के अखिल भारतीय प्रचार
प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य इस वर्ग के पालक अधिकारी हैं।
सुरेश सोनी ने अतिथि महापौर अनिल सोले का
स्वागत किया। अपने भाषण में अनिल सोले ने नागपुर शहर के प्रथम नागरिक होने
के नाते, इस वर्ग के लिए देश भर से आये स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
उन्होंने नागपुर शहर के विकास के लिए चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी ने स्वयंसेवकों
से कहा कि, परस्पर परिचय, विचारों का आदान-प्रदान, समन्वय और आदर्श व्यवहार
से ही कार्यकर्ताओं का विकास होता है। स्वयंसेवकों को देश के लिए
कृतसंकल्प साधक बतलाते हुए उन्होंने इस वर्ग में से विवेक भाव और
वैराग्यशील वृत्ति से उत्तम गुणों का संचय करने का आवाहन किया। जसवंत खत्री ने आभार प्रदर्शन किया।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top