Vsk Jodhpur

स्वयं सेवकों का पथ संचलन आज

नोखा 4 जून  2012 .  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान क्षेत्र का प्रथम वर्ष विशेष
वर्ग में प्रशिक्षण लेने आए स्वयं सेवकों का पथ संचलन सोमवार को शाम 6.30
बजे पब्लिक पार्क जैन चौक से रवाना होगा। वर्गाधिकारी राव महेंद्रसिंह
बोराज ने बताया कि यह पथ संचलन जैन चौक, कटला चौक, लखारा चौक, सदर बाजार,
घंटाघर, कपड़ा पट्टी, हाइवे पेट्रोल पंप, बस स्टैंड होते हुए चरकड़ा हाउस
के पास संपन्न होगा। पथ संचलन में ध्वज वाहिनी, घोष वाहिनी सहित छह
वाहिनियां रहेगी। नोखा के मुख्य मार्गों से निकलने वाले संचलन का व्यापारिक
प्रतिष्ठानों एवं समाज बंधुओं द्वारा भगवा ध्वज पर पुष्प वर्षा करके
स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान क्षेत्र के संघ चालक पुरुषोत्तम
पराजपे उपस्थित रहेंगे।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives
Scroll to Top