Vsk Jodhpur

महाराजा दाहिरसेन का 1300 वां बलिदान दिवस 16 को – मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन राव भागवत

महाराजा दाहिरसेन का 1300 वां बलिदान दिवस 16 को
जयपुर भारतीय
सिंधु सभा राजस्थान और सिंधुपति दाहिरसेन समारोह समिति अजमेर के संयुक्त
तत्वाधान में महाराजा दाहिरसेन का 1300वां बलिदान दिवस शनिवार को अजमेर
में मनाया जाएगा। सभा अध्यक्ष लेखराज माधु ने मीडिया को बताया कि बलिदान
दिवस के उपलक्ष्य में सुबह 9 बजे सिंधु संगम के साथ-साथ महाराजा दाहिरसेन
के इतिहास पर प्रकाश डाला जाएगा।

 ये
कार्यक्रम पुष्कर रोड स्थित हरिभाऊ उपाध्याय नगर में दाहिरसेन स्मारक पर
आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ
चालक मोहन राव भागवत होंगे। आशीर्वचन पीठाधीश्वर गोपाल दास महाराज, महंत
स्वामी हंसराम महाराज, चंपालाल महाराज देंगे। कार्यक्रम में देशभर के 25000
से अधिक समाज बंधु सम्मिलित होंगे। इस मौके पर देशभर के 400 से अधिक
साधु-संत विराजमान होंगे।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top