Vsk Jodhpur

TRENDING
TRENDING
TRENDING

विवादों से संघ को जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण: संघ सरकार्यवाह भैयाजी जोशी

विवादों से संघ को जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण: संघ सरकार्यवाह भैयाजी जोशी

स्रोत: News Bharati Hindi      तारीख: 10/26/2012 9:03:16
$img_titleनागपुर, अक्तूबर 26:
पिछले दिनों से राजनेताओं के कथित भ्रष्टाचार के समाचारों में जान-बूझकर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को घसीटने पर संघ ने आज अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया
दी है। संघ के सरकार्यवाह माननीय भैयाजी जोशी ने कहा है कि गत तीन चार
दिनों से प्रसार माध्यमों में कतिपय राजनैतिक नेताओं के आर्थिक व्यवहारों
को लेकर जो चर्चाएं चलाई जा रही है उनमें अनावश्यक रुप से संघ का नाम जोड़कर
संघ जैसे संघटन को भी आशंका के घेरे में खड़ा करने का प्रयास हो रहा है जो
दुर्भाग्यपूर्ण है।
भैयाजी जोशीजी ने कहा, “ यह सारे समाज को
विदित है कि संघ का इन बातों से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। संघ की
प्रारंभ से यही भूमिका रही है कि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था में अवैधानिक
या गलत व्यवहार होता है तो कानून के दायरे में अवश्य निष्पक्ष जांच हो और
दोषी पाये जाने वाले सभी के उपर कार्यवाही हो। वर्तमान में लगे कुछ आरोप
प्रसार माध्यमों की ओर से हैं। उन आरोपों की अधिकृत जांच अभी होनी है। ऐसे
में चर्चा को राजनैतिक रंग देने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार की लड़ाई
दलगत राजनीति से उपर उठकर चलनी चाहिये। देशवासियों का विश्वास दृढ़तापूर्वक
बना रहे यही हम सभी राजनैतिक नेतृत्व एवं प्रसार माध्यमों से अपेक्षा रखते
हैं। अन्यथा अत्यंत गंभीर विषय होने के बाद भी भ्रष्टाचार के विरोध में
चलने वाले आंदोलन दुर्बल होते जायेंगे। हो सकता है कि स्वार्थी तत्वों की
यही अपेक्षा हो।
उन्होंने अंत मे कहा कि जन-जागरण के कार्य
में लगे सभी व्यक्तियों एवं संगठनों से यह अपेक्षित है की सकारात्मक
भुमिका के प्रति अधिक गंभीर रहें।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top