Vsk Jodhpur

TRENDING
TRENDING
TRENDING

धर्मांतरण प्रेम जाल का जिहादी घिनौना खेल, अमरावती का 180 नाबालिगों का यौन शोषण स्कैंडल और नासिक TCS से कॉर्पोरेट धर्मांतरण रैकेट, भारत में इस्लामी जिहाद की संगठित साजिश का एक और भयावह चेहरा”

भारत में धर्मांतरण का अंधकारपूर्ण चैन आज स्कूल की बेंच से लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस तक, हिंदू बेटियों पर हमला हो रहा हैं।
भारत की सांस्कृतिक विविधता सदियों से उसकी ताकत रही है, लेकिन पिछले कई वर्षों से एक खतरनाक, संगठित और भयावह पैटर्न उभर रहा है लव जिहाद और ग्रूमिंग जिहाद का नेटवर्क जो की एक कट्टर सोच गजवा ए हिंद का ही हिस्सा है। भारत के छोटे से गांव से लेकर बड़े-बड़े शहरों तक बहुत बड़े षड्यंत्र के तहत इसमें प्रेम, दोस्ती, करियर या भावनात्मक कमजोरी का जाल बिछाकर युवा हिंदू लड़कियों को यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना और अंततः इस्लाम में जबरन या छल से धर्मांतरण की ओर धकेला जा रहा है और अब तक न जाने कितनी लड़कियों की जिंदगी धर्म परिवर्तन के इस वैश्विक जाल से स्वाहा हो चुकी है ।अप्रैल 2026 में महाराष्ट्र के दो मामलों ने पूरे देश को सिहर उठाया है। ये घटनाएं कोई अलग-अलग अपराध नहीं, बल्कि एक बड़े वैश्विक और स्थानीय नेटवर्क की संयुक्त साजिश की कड़ियां हैं, जो ग्रामीण कस्बों से लेकर मल्टीनेशनल कंपनियों तक फैला हुआ है।

अमरावती का भयावह ‘लव ट्रैप’ स्कैंडल: 19 साल का शैतान और 180 नाबालिगों हिंदू लड़कियों का राक्षस

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा,अचलपुर क्षेत्र में 19 वर्षीय मोहम्मद अयाज उर्फ अयान अहमद तनवीर अहमद  ने एक ऐसा जाल बिछाया जो रोंगटे खड़े कर देता है। इस युवक ने कम से कम 180 नाबालिग और युवा हिंदू लड़कियों स्कूल और कॉलेज की छात्राएं को कोचिंग सेंटर्स के जरिए निशाना बनाया। सोशल मीडिया (व्हाट्सएप, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम) पर फेक आइडेंटिटी से दोस्ती का ढोंग रचकर उन्हें “प्यार” का जाल में फंसाया।

img 20260416 2116061438261260780613560
आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ अयान

  

फिर उन्हें मुंबई और पुणे जैसे शहरों में ले जाकर बर्बर यौन शोषण किया और उनको ब्लैकमेल करने के लिए बिना सहमति के 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किए। इन वीडियो को ब्लैकमेलिंग का हथियार बनाकर लड़कियों को वायरल करने की धमकी दी और उन्हें और गहरे गलत कामों यहां तक कि देह व्यापार में धकेलने, अपने संगठन के अन्य साथियों के साथ निकाह करने  की कोशिश की।  यह मामला तब सामने आया जब वीडियो वायरल हुए और अमरावती जिले में हड़कंप मच गया।

img 20260416 194146704696441130866720
षड्यंत्र ए गजवा ए हिंद

भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने जिला पुलिस को ज्ञापन देकर मामले को उठाया। 11 अप्रैल 2026 के आसपास आरोपी गिरफ्तार हुआ और 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप जब्त किए, जिनमें सैकड़ों आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। आरोपी के घर पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन लिया गया। साथ ही अपराधी का एक साथी मोहम्मद जोयान फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने अभी केवल 8 पीड़ितों की पुष्टि की है, लेकिन स्थानीय रिपोर्ट्स  का दावा है कि संख्या 180 तक पहुंच सकती है। पीड़ित परिवारों से आगे आने की अपील की गई है, गोपनीयता का आश्वासन दिया गया है।
यह घटना सिर्फ एक किशोर का अपराध नहीं  यह संगठित यौन आतंक है, जिसमें नाबालिग लड़कियों की मासूमियत को कुचला गया, उनके भविष्य को नष्ट किया गया और परिवारों को सदमे में झोंक दिया गया। एक 19 साल का लड़का इतने बड़े पैमाने पर यह सब करे, उसके अकेले के इतनी हिम्मत कैसे हो सकती है?? तो सोचिए पीछे क्या नेटवर्क हो सकता है।

नासिक TCS BPO का डरावना कॉर्पोरेट जिहाद: ऑफिस में यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण का रैकेट

दूसरी घटना और भी भयावह है क्योंकि यह “प्रोफेशनल” वातावरण में हुई। TCS की नासिक BPO यूनिट में 2022 से 2026 तक लगभग 4 वर्षों तक एक संगठित नेटवर्क सक्रिय रहा। मुस्लिम टीम लीडर्स और HR अधिकारियों ने आर्थिक रूप से कमजोर या नए हिंदू महिला कर्मचारियों ज्यादातर 18-25 वर्ष की लड़कियों और महिलाओं को टारगेट किया।
आरोपों की भयावहता देखिए उसमें यौन उत्पीड़न और शोषण,अनुचित छेड़छाड़, ब्लैकमेल, जबरन शारीरिक संबंध, रेप या शादी का झांसा देकर उनका लागतार शोषण किया गया
धर्मांतरण का जबरदस्त दबाव बनाकर हिंदू महिलाओं को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर करना, नमाज पढ़ने को कहना, रोजा रखने पर दबाव, जबरन बीफ खिलाना, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कंपनी ट्रेनिंग के दौरान किसी भी बहाने , और “अल्लाह ही सच्चा” जैसा ब्रेनवॉशिंग की गई।

img 20260416 194237616975670617117660
TCS नासिक में क्रूरता


ग्रूमिंग और ब्रेनवॉशिंग से व्हाट्सएप ग्रुप्स बनाकर “गर्लफ्रेंड” बनाना, शादी का वादा कर कन्वर्ट करवाने का काम किया गया। पीड़ित लड़कियों के अनुसार आरोपी आपस में कहते थे “हिंदू लड़कियों अपने जाल में फंसा कर उनसे शादी करो और उन्हें कन्वर्ट करो”।
पीड़ित कार्मिक हिंदू महिलाओं को मानसिक प्रताड़ना भी बहुत दी गई और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी और उनके सहकर्मी HR द्वारा शिकायतों को लगातार दबाया गया।
इस पूरे मामले के मुख्य आरोपी निदा खान HR मैनेजर, मुख्य मास्टरमाइंड, तौसिफ अत्तर (टीम लीडर), दानिश शेख, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन, आसिफ अंसारी आदि पर  कुल 14 FIRs दर्ज हुईं  जिनमें रेप, यौन उत्पीड़न, धार्मिक भावनाएं आहत करना आदि धाराएं शामिल हैं। पुलिस ने undercover ऑपरेशन चलाया जिसमें महिला पुलिसकर्मीयों ने हाउसकीपिंग स्टाफ बनकर काम किया , 12 सदस्यीय SIT गठित की, बैंक अकाउंट्स और फंडिंग की जांच शुरू की तब इतने बड़े पैमाने पर एक वैश्विक योजना से प्रेरित इस पूर्व नियोजित अपराध को देख कर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मामले को बहुत नजदीक से देख रहे हैं । TCS ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का हवाला देते हुए आरोपी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया और आंतरिक जांच शुरू की।
यह मामला इसलिए ज्यादा खतरनाक है क्योंकि यहां पावर का दुरुपयोग हुआ  सीनियर पोजीशन में बैठे लोग नौकरी की सुरक्षा का हथियार बनाकर लड़कियों को निशाना बना रहे थे। ऑफिस का वातावरण नरक बन गया था, जहां हिंदू महिलाओं की धार्मिक पहचान को कुचला जा रहा था।
यह कोई संयोग नहीं  यह इस्लामी जिहाद की पुरानी और वैश्विक रणनीति का हिस्सा है
अमरावती और नासिक की घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं, लेकिन मोडस ऑपरेंडी बिल्कुल एक समान: कमजोर लक्ष्य चुनना भावनात्मक और पेशेवर जाल फिर यौन शोषण, अश्लील रिकॉर्डिंग उसके बाद ब्लैकमेल का खेल फिर धर्मांतरण का दबाव और अपने लक्ष्य को अंजाम देना ।
यह चैन नया नहीं हैं लगातार इस तरीके की घटनाएं आदिवासी क्षेत्र से लेकर भारत के सभी राज्यों में हो रही है केरल में 2009 से “लव जिहाद” की चर्चा, UP, MP, राजस्थान, कर्नाटक में सैकड़ों मामले, अजमेर 1992, छंगुर बाबा बलरामपुर जैसे स्कैंडल जहां विदेशी फंडिंग और “रेट कार्ड” ब्राह्मण लड़की पर ज्यादा इनाम का जिक्र आया। यूके के पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग्स का यह भारतीय वर्जन है  इनमें अक्सर एक ही पैटर्न होता हैं फेक हिंदू नाम, कोचिंग,सोशल मीडिया,ऑफिस का इस्तेमाल, और अंत में डेमोग्राफिक बदलाव का हथियार।
यह सिस्टेमेटिक जिहादी आतंक की स्ट्रैटेजी है, जो हथियारों की जगह प्रेम-छल-ब्लैकमेल का उपयोग करती है। टारगेटिंग, ग्रूमिंग, शोषण, ब्लैकमेल, ब्रेनवॉशिंग और कन्वर्जन हर स्टेप सोचा-समझा होता है। इन मामलों में पॉलिटिकल लिंक या विदेशी फंडिंग का भी पूरा सहयोग रहता है। यह घजवा-ए-हिंद जैसी विचारधारा से प्रेरित प्रतीत होता है, जहां जनसांख्यिकी को और गैर इस्लामिक लोगों को शिकार बनाया जाता है।
इन घटनाओं के  परिणाम अत्यंत भयावह होते हैं पीड़ित लड़कियां ट्रॉमा, डिप्रेशन, आत्महत्या के कगार पर चली जाती हैं सामाजिक,आर्थिक रूप से परिवार टूटते हैं और पीड़ित पक्ष का पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है|

img 20260416 1942276505128171621024658
सजगता और एकता ही बचाव

राष्ट्र की सांस्कृतिक और डेमोग्राफिक सुरक्षा खतरे में पड़ती है। कोई भी जगह सुरक्षित नहीं न स्कूल, न कोचिंग, न कॉर्पोरेट ऑफिस,न गांव और न शहर अब इन घटनाओं के विरुद्ध में सख्त कार्रवाई और व्यक्ति जागरूकता के साथ कानूनी तौर पर POCSO, IT एक्ट, एंटी-कन्वर्जन कानूनों का सख्त अमल कानून बनाने की और जरूरत है और NIA जांच जहां नेटवर्क संदेह हो वहां त्वरित कठोर कार्रवाई के साथ प्रशासन अपने  SIT, undercover ऑपरेशन, और इसके लिए स्पेशल अलग से एक पूरा ऑपरेशन हो जो इस पूरे सिस्टम का जाल लोगों के सामने ला सके और गैर इस्लामिक लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर सके या और अपने सनातन के जो यथार्थ मूल्य है उनको हम जीवंत रख सके।
सामाजिक स्तर पर एक सकारात्मक पहल करते हुए माता-पिता, स्कूल, कॉलेज में “लव ट्रैप” और ग्रूमिंग के लक्षण बताएं और इसके बिना किसी झिझक के  ओपन डिस्कशन करें । अमरावती और नासिक की ये घटनाएं लाउड चेतावनी हैं। अगर हम अब भी आंखें मूंदे रहे तो यह छोटे ट्रैप बड़े-बड़े नेटवर्क में बदल जाएंगे। सनातन समाज को अपनी बेटियों की इज्जत और पहचान बचाने के लिए सतर्क, जागरूक और बिना समझौता किए खड़ा होना होगा।
ये दोने घटनाएं अलग नहीं, बल्कि एक लंबी जिहादी श्रृंखला की भयावह कड़ियां हैं। सच्चाई का सामना करो, पीड़ितों को न्याय दो, और ऐसे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंको। भारत की बेटियां सुरक्षित रहें  यही असली राष्ट्रधर्म है।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top