Vsk Jodhpur

TRENDING
TRENDING
TRENDING

पूजनीय सर संघचालक मोहन जी भगवत 22 को जसोल बालोतरा में


पूजनीय सर संघचालक मोहन जी भागवत  22 को जसोल बालोतरा में 
बालोतरा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत दो दिवसीय
प्रवास पर 22 जुलाई को बालोतरा आएंगे। उनके आगमन की तैयारियों में संघ
स्वयंसेवक जोर शोर से जुटे हुए है।
जिले के प्रचार प्रमुख सतीश व्यास ने बताया कि संघ के सर संघचालक मोहन
भागवत दो दिवसीय प्रवास पर 22 जुलाई को बालोतरा आएंगे।इस दिन वे सुबह नौ
बजे जसोल में तेरापंथ के आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास कार्यक्रम में भाग
लेंगे। तेरापंथ सभा भवन में आचार्य महाश्रमण व सर संघचालक मोहनभागवत चार
हजार से अघिक संघ के स्वयं सेवकों को संबोघित करेंगे। इस आयोजन को सफल
बनाने में बालोतरा, सिवाना, गुड़ामालानी, समदड़ी, पचपदरा तहसील क्षेत्र के
स्वयंसेवक तैयारियों में जुटे हुए हैं।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top