Vsk Jodhpur

सरसंघचालक ने दुर्गा मंदिर में की प्रार्थना

सरसंघचालक ने दुर्गा मंदिर में की प्रार्थना

24 VJ BHAGWAT

विजयवाड़ा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सरसंघचालक डा. मोहन राव भागवत ने 23 मई को यहां श्री दुर्गा मल्लेश्वर स्वामी वरला देवस्थानम में को राष्ट्र के कल्याण के लिये प्रार्थना की. नरसापुर के सांसद गोकाराजू गंगाराजू और संघ के अन्य पदाधिकारी उनके साथ थे.

देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी वी. त्रिनधा राव ने उनका स्वागत किया और मंदिर के पुजारी ने उन्हें सम्मानित किया. मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. सरसंघचालक के यहां आने की सूचना संघ के स्थानीय पदाधिकारियों और कुछ संवाददाताओं को ही थी.

डा. भागवत गुंटूर जिले और मंगलागिरि मंडल के नुथक्की में आयोजित संघ के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को अपना मार्गदर्शन प्रदान करने आये हैं

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top