राजस्थान में हाल ही में पकड़े गए अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहली खेप को आज जोधपुर लाया गया और उन्हें बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
कुल 148–150 बांग्लादेशी नागरिकों को पिछले कुछ दिनों में हिरासत में लिया गया था।
#WATCH | Rajasthan: First batch of Bangladeshi nationals, who were living illegally in India, and were caught in the past few days were brought to Jodhpur today. They are being deported to Bangladesh. pic.twitter.com/hLqKxDSlb5
— ANI (@ANI) May 14, 2025
इन्हें सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजस्थान के विभिन्न जिलों (मुख्यतः सीकर और जयपुर रेंज) से जोधपुर लाया गया और फिर विशेष विमान से कोलकाता भेजा गया, जहां से इन्हें आधिकारिक रूप से बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।
यह कार्रवाई हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर तेज की गई है।
यह पहली बार है जब राजस्थान में इतनी बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को एक साथ पकड़कर डिपोर्ट किया गया है।