Vsk Jodhpur

हमारी शाखा- नित्य की साधना है – निंबाराम क्षेत्रीय प्रचारक राजस्थान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर प्रांत

संघ शिक्षा वर्ग (शालेय विद्यार्थी) आदर्श विद्या मंदिर माजीवाला (बालोतरा)

दिनांक-23.05.2025

हमारी शाखा- नित्य की साधना है – निंबाराम क्षेत्रीय प्रचारक राजस्थान

संघ शिक्षा वर्ग के उद्घाटन सत्र में राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक श्री नीबाराम ने शाखा को नित्य साधना और व्यक्ति निर्माण का केंद्र बताया ।

उन्होंने कहा कि हमारी तरूणाई युवावस्था संगठन श्रेणी का हिस्सा है, शाखा के द्वारा व्यक्तित्व का निर्माण होता है। संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य अतः पूरे तन्मयता से सीखना है। आपातकाल में हम सभी स्वयंसेवक देश के कार्य के लिए तैयार रहें इसलिए हम सबका कर्तव्य हैं, इस हेतु हमारी क्षमता निर्मित होना आवश्यक है।संत सानिध्य वेदान्ताचार्य ध्यानाराम जी महाराज ब्रह्म धाम आसोतरा का प्राप्त हुआ उन्होंने बताया कि ऋषियों की तपस्या से प्रेरणा लेकर के 15 दिन की साधना के लिए आप सभी दूर-दूर से आए है। हम शारीरिक एवं मानसिक शक्तियों द्वारा देश राष्ट्र की सेवा करें। संघ की साधना के लिए आए हैं तो अपनी इच्छाओं को त्यागकर स्वयं को सदाचारी बनाएंगे। मन हमारा युधिष्ठिर और राम जैसा होना चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर प्रांत का 15 दिवसीय, संघ शिक्षा वर्ग (शालेय विद्यार्थी) आदर्श विद्या मंदिर माजीवाला (बालोतरा) में 22 मई 2025 से प्रारंभ हुआ, जो 07 जून 2025 तक रहेगा ।
     जिसमे जोधपुर प्रांत के 21 जिलों के 394 शिक्षार्थी, 48 शिक्षकों एवं 47 प्रबंधकों की सहभागिता है। 

इस वर्ग के सर्वाधिकारी डॉ. खगेन्द्र सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय बाडमेर तथा वर्ग कार्यवाह नरेन्द्र यादव,
उद्घाटन सत्र के अवसर पर राजेश कुमार सह प्रांत प्रचारक व मुकेश कुमार प्रांत सहशारीरिक प्रमुख उपस्थित रहें।

img 20250523 wa0127568087621404123962
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top