Vsk Jodhpur

निकटवर्ती देशों में हिन्दुओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठायेगा संघ

मथुरा। भारत के निकटवर्ती देशों में हिन्दुओं के साथ घोर अन्याय के मामलों को अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयं संयुक्त राष्ट्र संघ तक ले जाएगा। 

विश्व में हिन्दुओं की स्थिति पर विचार करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विश्व प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में विभिन्न आनुषांगिक संगठनों से जुड़े 40 देशों के प्रतिनिधि वृंदावन में आयोजित चिंतन शिविर में भाग ले रहे हैं।  संघ के अंतर्राष्ट्रीय सह संयोजक रवि कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि प्रथम दिन बुधवार को शिविर के दो सत्रों में विश्व के अन्य देशों में हिन्दुओं की राजनीतिक व सामाजिक स्थिति पर चर्चा की गई। इसमें प्रतिनिधियों ने फिजी, पाकिस्तान, बांग्लादेश व श्रीलंका में हिन्दुओं के साथ हो रहे अत्याचारों व उत्पीड़न पर गहरी चिंता व्यक्त की। 
उन्होंने कहा कि एक ओर जहां विश्व के अनेक देशों में हिन्दू संस्कृति को अपनाया जा रहा है वहीं भारत के निकटवर्ती देश हिन्दुओं के साथ घोर अन्याय कर रहे हैं और हमारी सरकार हाथ पर हाथ धरे है इसलिए अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयं इन मामलों को संयुक्त राष्ट्र संघ तक ले जाएगा ।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top