Vsk Jodhpur

सनातन संस्कृति अटल है, सभ्यताएं बदलती हैं: ओसियां जनगोष्ठी में राजस्थान क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख श्याम मनोहर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,ओसियां मे प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन श्री सच्चियाय आदर्श विद्या मंदिर मे किया गया। खण्ड प्रचार प्रमुख रोशन मेघवाल ने बताया की राजस्थान क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख श्याम मनोहर ,विभाग संघ चालक जगदीश प्रसाद ने भारत माता ,डाक्टर जी ,गुरूजी के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।

राजस्थान क्षेत्र के संपर्क प्रमुख श्याम मनोहर ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष मे पंच परिवर्तन को आत्मसात करते हुए समाज का संगठन करना है सभी कार्य समाज के सहयोग से होता है। सनातन शाश्वत है और सनातन का अर्थ हिंदुत्व व राष्ट्रीयता है। विश्व मे भारत सदैव वसुन्धैव कुटुम्बकम् की भावना रखने वाला देश है। सभ्यताएं बदलती रहती है पर सनातन संस्कृति नहीं बदली।

1000009483

उन्होंने बताया कि भारत हमेशा श्रेष्ठ राष्ट्र रहा है इस कारण निरंतर आक्रमणों का सामना करता रहा है। परंतु पूर्व में हूण कुषाण एवं शकों के आक्रमण को ध्वस्त ही नहीं किया अपितु उन्हें अपने में समाहित कर लिया। परंतु इस्लामी आक्रमण और अंग्रेजों के शासन के कारण हमारे समाज में कई कुरीतियों का आगमन हुआ इन्हीं आक्रमणों के कारण सनातन व राष्ट्र की अवनति हुई।

जातिवाद ने हमारे समाज की बहुत हानि की तथा अंग्रेजी शिक्षा ने हमारी पीढ़ी की मानसिकता ही बदल दी। आज के समय में जातिवाद को पूर्णतया समाप्त करने की आवश्यकता है। भगवान श्री राम ने शबरी के झुठे बैर खाये ,ईश्वर ने भेदभाव नही किये तो हम लोग भेदभाव क्यों कर रहे है विचार करने योग्य है हमको छुआछुत ,भेदभाव इस मानसिक बीमारी को जड़ से हटाना है। समाज मे सामाजिक समरसता का भाव हो।

मैकाले ने हमारे समाज को विघटित करने के लिए इसके मुख्य अंग शिक्षा पद्धति, संस्कार संस्कृति एवं शास्त्र पर चोट की एवं भारत में चलने वाले 6 लाख गुरुकुलों को समाप्त करवाया। भारत की जो विशेष विशेषता रही है वह संयुक्त परिवार व्यवस्था जो परिवार के सदस्यों का मार्गदर्शन मिलता है जो आज परिवार टूट रहा है बहुत चिंता का विषय है। कार्यक्रम मे आये प्रबुद्ध जनों ने संघ को जिज्ञासा का समाधान किया।

इस दौरान संघ चालक निम्बाराम ,भानाराम ,उदाराम ,मगराज , नानक जाणी ,जयप्रकाश सहित प्रबुद्ध जन मौजूद थे।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top