Vsk Jodhpur

TRENDING
TRENDING
TRENDING

संघ आतंकवाद का प्रायोजक नहीं : माधव

विजयवाड़ा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने कार्यकर्ताओं को आतंकी कहने पर सख्त नाराजगी जताई है। संघ के प्रवक्ता राम माधव ने रविवार को साफ किया कि यह संगठन आतंकवाद का प्रायोजक नहीं है। एक विशाल सभा में राम माधव ने कहा कि जो सही मायनों मेंं आतंकी हैं उनके साथ मेहमानों जैसा व्यवहार हो रहा है। जबकि संघ के देशभक्त कार्यकर्ताओं को आतंकी के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। राम माधव ने बताया कि आंध्रप्रदेश में माओवादियों ने 150 से अधिक स्वयंसेवकों की हत्या की है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में परिवार समेत एक संघ चालक तथा कई स्वयंसेवकों को मार दिया गया।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top