Vishwa Samvad Kendra Jodhpur

TRANDING
TRANDING
TRANDING

राष्ट्र सेविका समिति के जोधपुर की गणवेश  शाखा जसवन्त थडा मेहरानगढ़ में आयोजित

Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram
WhatsApp
Email

राष्ट्र भक्ति पूर्ण जीवन व क्षमता विकास से शौर्य समर्पित होने का संकल्प ले – मा. शांता अक्का (वंदनीया प्रमुख संचालिका)

जोधपुर प्रांत के राष्ट्र सेविका समिति का प्रवेश शिक्षा वर्ग व घोष वर्ग की प्रशिक्षणार्थी सेविकाओं की शुक्रवार प्रातः की शाखा जसवन्त थडा में लगाई गई।

जहां शाखा में सांघिक शारीरिक  कार्यक्रमों के बाद राष्ट्र सेविका समिति की वंदनीया प्रमुख संचालिका *मा. शांता अक्का* का पाथेय सेविकाओं को प्राप्त हुआ !!
       समिति के कार्य व संगठन पर बोलते हुए उन्होंने कहा संगठन कार्य करते समय अपना कार्य औपचारिक और अनौपचारिक दोनों पद्धतियों से होता है… न्यूनतम औपचारिक स्वरूप व सामूहिकता के बोध हेतु, एक शाखा है जहां हम सामूहिक कार्यक्रम करते है और दूसरा गणवेश है जहां एक दृश्य से एकात्म स्वरूप दिखता है !!

इस सामूहिकता के अनुशासन से हमे संगठन में विसर्जित होने का संस्कार और एकता का दर्शन व दृश्य रूपी विश्वास दिखता है।
     गणवेश हमारी सांगठनिक पहचान भी है अतः अपनी प्रतिष्ठा और गरिमा का सूचक है…. गणवेश केवल वस्त्र, वेशभूषा मात्र नहीं तो अपने संगठन भाव और कार्य श्रद्धा का भी आधार है ।
            इस पूर्ण आवासीय प्रवेश वर्ग की 238 प्रशिक्षणार्थी सेविकाएं आज पूर्ण गणवेश में सेविकाएं अपराह्न वाहनों द्वारा क़िले के पास जसवन्त थडा पर पहुँची।शाखा के दौरान विभिन्न शारीरिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन रखा गया।

      गण समता ,योगासन , व्यायाम योग शारीरिक कार्यक्रमों से सेविकाओं ने सिद्धता दिखाई व भारत माता का स्मरण करते हुए देशभक्ति शौर्य का संकल्प लिया।

       आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, कमला नेहरू नगर ,जोधपुर में राष्ट्र सेविका समिति का प्रांतीय प्रवेश शिक्षा वर्ग 1 जून तक रहेगा।
प्रांत भर से इस वर्ग मे तरुणियां, गृहणीयाँ,सेविकाएं का प्रशिक्षण के लिए सहभागी हुई है
इस अवसर पर वंदनीया प्रमुख संचालिका के साथ गणवेश शाखा में अध्यक्षता कर रही डॉक्टर शिखा जी,वर्ग अधिकारी श्रीमती सरोज न्योल , प्रान्त कार्यवाहिका डॉ सुमन रावलोत,प्रांत प्रचारिका ॠतु दीदी सहित राष्ट्र सेविका समिति की प्रान्त व विभाग की विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram
WhatsApp
Email
Tags
Archives