Vishwa Samvad Kendra Jodhpur

अखिल भारतीय विविध संगठन प्रचारक वर्ग 31 अक्तूबर से 4 नवम्बर तक

Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram
WhatsApp
Email

ग्वालियर, 26 अक्तूबर 2024


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रचारक बन्धुओं का वर्ग 31 अक्तूबर से 4 नवम्बर 2024 तक, शुभ दीपावली पर्व पर ग्वालियर, मध्यप्रदेश में आयोजित हो रहा है। इस वर्ग में देश भर से 31 विविध संगठन के कुल 554 प्रचारक सहभागी होनेवाले है। इस वर्ग का स्वरूप प्रशिक्षणात्मक रहेगा।
 
यह अखिल भारतीय वर्ग प्रति 4-5 वर्ष में एक बार आयोजित होता है। वर्ग में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, एवं सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी सहित संघ के सभी सह सरकार्यवाह तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे। वर्ग में अपेक्षित सभी कार्यकर्ता समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीयता के भाव से समाज हित में सक्रिय रहते हैं। यह मज़दूर, किसानों, विद्यार्थियों तथा सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक एवं ग्रामीण, वनवासी, शहरी क्षेत्र में कार्य पर चर्चा करेंगे।
 
इस वर्ग में व्यक्तिगत कुशलक्षेम, व्यक्तिगत विकास, स्वाध्याय के साथ समाज जीवन के लिये आवश्यक कार्यों की चर्चा एवं परस्पर अनुभव सांझा किये जाते हैं। सभी अपने-अपने कार्य व अनुभवों का आदान-प्रदान करते हुए विस्तार से चर्चा करते हैं। राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े मुद्दों दिव्यांगजनों, युवा एवं महिला सशक्तीकरण, स्वावलम्बन, सुरक्षा, जैविक कृषि, जल संधारण, पर्यावरण संरक्षण, घुमन्तू कार्य, व्यसन मुक्ति जैसे अन्यान्य विषयों पर निरंतर सक्रिय सभी कार्यकर्ता इस वर्ग में मंथन करेंगे।
सुनील आंबेकर
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ‎

Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram
WhatsApp
Email
Archives
Scroll to Top