भारत ने अमेरिका द्वारा भारतीय स्टील और एल्यूमीनियम पर लगाए गए टैरिफ के जवाब में 29 अमेरिकी उत्पादों पर भारी जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव डब्ल्यूटीओ (WTO) में रखा है। भारत का कहना है कि अमेरिका के इन टैरिफ के कारण भारत का 7.6 अरब डॉलर का निर्यात प्रभावित हुआ है, इसलिए भारत भी बराबर नुकसान की भरपाई के लिए सेब, बादाम, नाशपाती, स्टील से बने उत्पाद जैसे 29 अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगाएगा।
अमेरिका ने WTO में जवाब देते हुए कहा है कि भारत के इस कदम का कोई आधार नहीं है, क्योंकि अमेरिकी टैरिफ “राष्ट्रीय सुरक्षा” (national security) के नाम पर लगाए गए हैं, न कि सेफगार्ड मेज़र के तौर पर। अमेरिका का कहना है कि Section 232 के तहत राष्ट्रपति को यह अधिकार है कि वे ऐसे टैरिफ लागू करें जो अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी हों, और इस पर WTO के सेफगार्ड नियम लागू नहीं होते।
भारत का तर्क है कि अमेरिका ने WTO के नियमों का उल्लंघन किया है और उसने WTO को इन टैरिफ के बारे में सही तरीके से सूचित नहीं किया। भारत ने स्पष्ट किया है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह भविष्य में इन टैरिफ को और बढ़ा सकता है।
इस विवाद के चलते भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार समझौते की बातचीत भी प्रभावित हो सकती है।
भारत-अमेरिका व्यापार युद्ध: भारत ने 29 अमेरिकी वस्तुओं पर भारी टैरिफ लगाए
-
Mayank Kansara
- 25 May 2025
- 3:39 pm