कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर प्रान्त संघचालक ललित शर्मा ने अपने उद्बोधन में स्वदेशी गाय के दूध की ताकत के साथ वैज्ञानिक आधारों को बताते हुए ए 1 व ए 2 मिल्क की जानकारी दी। वैज्ञानिक उदाहरण देते हुए उन्होंने अमेरिकन एंव जर्सी गायों को गाय मानने से इन्कार करते हुए उसके दूध को ताकत की तुलना में बिमारियों का प्रदाता बताया तथा कहा कि जर्सी गाय का दूध मधुमेह का कारण भी है। उन्होंने गाय के आर्थिक महत्व को समझकर उसकी सेवा एवं परिवार का एक अंग मानने के लिए भी आह्वान किया। परीक्षा में राज्य स्तर पर बाल वर्ग में ज्ञानदीप आदर्श विद्या मंदिर, मथानिया के ओमप्रकाश चैधरी प्रथम, श्रीमति शारदादेवी गहाणी आदर्श विद्या मंदिर, नोखा की पूनम राठौड़ द्वितीय, न्यू बालाजी पब्लिक माध्यमिक विद्यालय, झंवर की मैना पटेल तृतीय व न्यू बालाजी पब्लिक माध्यमिक विद्यालय झंवर की दीपिका सोलंकी व आदर्श विद्या मंदिर बालिका लालसागर की शुभम गोदारा ने प्रोहत्सान पुरस्कार प्राप्त किया।
किशोर वर्ग मंे आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, श्रीडूंगरगढ के लीलापत सारस्वत प्रथम, आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, देचू के राधेश्याम द्वितीय, श्री गौरव आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ा कोटेचा खुशबू परिहार तृतीय, श्री गौरव आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ा कोटेचा अर्चना परिहार, आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय, श्रीडूंगरगढ के आनन्द शर्मा, श्रीमती शारदादेवी गहाणी आदर्श विद्या मंदिर, नोखा यशान्षी शर्मा, आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, पचपदरा अभिषेक प्रजापत ने प्रोहत्सान पुरस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रान्त गो सेवा प्रमुख श्याम सुन्दर राठी, कार्यक्रम के अध्यक्ष, समाजसेवी एवं युवा उद्यमि ज्ञानेश्वर भाटी, तथा कार्यक्रम संयोजक श्याम पालीवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अतिथियों का परिचय ओमप्रकाश गौड ने दिया स्वागत उद्बोधन दौलतराम सारण ने किया। कार्यक्रम में शहर विधायक कैलाश भंसाली, शिक्षा उपनिदेशक नूतन बाला कपिला, जिला शिक्षा अधिकारी प्रभुलाल पंवार, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओमसिंह राजपुरोहित, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हेमन्त घोष, स्वदेशी जागरण मंच प्रदेश संयोजक धर्मेन्द्र दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष महानगर देवेन्द्र जोशी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम् से हुआ।
