Vsk Jodhpur

जैसलमेर में 871 साल बाद चमत्कारी चादर का अभिषेक, श्री मोहन भागवत करेंगे महोत्सव का शुभारंभ


राजस्थान के जैसलमेर में 6 से 8 मार्च तक जैन समुदाय का ऐतिहासिक ‘चादर महोत्सव’ आयोजित होने जा रहा है। इस महोत्सव में लगभग 871 वर्षों बाद दादा गुरुदेव की पवित्र चादर का विधिवत अभिषेक किया जाएगा, जिसे जैन समाज में अत्यंत श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना जाता है।
इस तीन दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से 20 से 30 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है और शहर के लगभग सभी होटल-रिसॉर्ट पहले से ही बुक हो चुके हैं।

img 20260304 2200371061332822686887008


कार्यक्रम में शामिल होंगी बड़ी हस्तियां परम पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी – 6 मार्च को महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
अमित शाह – 7 मार्च को कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति के चेयरमैन और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के अनुसार यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर आध्यात्मिक जागरण का अभियान है।


डेडानसर मैदान में बनी भव्य ‘टेंट सिटी’
महोत्सव का मुख्य स्थल डेडानसर मेला मैदान है, जहाँ पिछले एक महीने से बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
मुख्य व्यवस्थाएँ:
लगभग 300 श्रमिक लगातार काम कर रहे हैं
1 लाख स्क्वायर फीट का मुख्य डोम
करीब 12,000 श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था
50-50 हजार स्क्वायर फीट के 5 डोम – भोजनशाला, म्यूजियम आदि के लिए

10000699826747398826700606681


7 मार्च को बन सकता है विश्व रिकॉर्ड


7 मार्च को महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण होगा:
‘दादागुरु इकतीसा पाठ’
पूरी दुनिया में एक साथ 1 करोड़ 8 लाख श्रद्धालु पाठ करेंगे
इसे एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया जा रहा है
उसी दिन जैसलमेर किला से भव्य चादर वरघोड़ा (जुलूस) निकाला जाएगा
इसके बाद चादर को महोत्सव स्थल पर लाकर चादर अभिषेक और पूजा की जाएगी।
दादा गुरुदेव की 871 साल पुरानी चादर
यह पवित्र चादर जैन आचार्य
दादा गुरुदेव श्री जिनदत्तसुरि
से जुड़ी हुई है और लगभग 11वीं शताब्दी से सुरक्षित मानी जाती है।
मान्यता है कि:
करीब 145 वर्ष पहले जैसलमेर में फैली महामारी के दौरान
इसी चादर की कृपा से संकट दूर हुआ था।


विशेष आकर्षण
विशेष डाक टिकट और सिक्के का विमोचन
50 हजार स्क्वायर फीट का म्यूजियम – दादा गुरुदेव का जीवन, जैन इतिहास और दुर्लभ मूर्तियाँ
देशभर से साधु-साध्वी पैदल विहार कर कार्यक्रम में पहुँच रहे हैं
आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वर लगभग 2500 किमी पदयात्रा कर जैसलमेर पहुँचे हैं।

10000699845783428801927872308


तीन दिन का पूरा कार्यक्रम
6 मार्च
आचार्यों का मंगल प्रवेश परम पूजनीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी द्वारा शुभारंभ
विशेष डाक टिकट और सिक्के का विमोचन
7 मार्च
1.08 करोड़ लोगों का सामूहिक इकतीसा पाठ
किले से भव्य चादर जुलूस
चादर अभिषेक और सांस्कृतिक संध्या
8 मार्च
उपाध्याय महेन्द्रसागर महाराज को ‘आचार्य’ पद
चादर ओक जल और वासक्षेप का वितरण

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top