Vsk Jodhpur

महिलाओं को सक्रिय करने में जुटा राष्ट्रीय स्वयंसेवक सं

महिलाओं को सक्रिय करने में जुटा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Dainikbhaskar.comApr 28, 2014, 07:03:00 AM IST  

नागपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महिलाओं को सक्रिय करना चाहता है। संघ चाहता है कि महिलाएं स्वावलंबी बनें व नेतृत्व करें। इसके लिए संघ अलग-अलग विभाग बनाने पर भी विचार कर रहा है, ताकि महिला सशक्तिकरण पर और जोर दिया जा सके। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार को संघ से जुड़े महिला संगठनों से रूबरू हुए।

डॉ. भागवत ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी निर्णय क्षमता साबित करनी होगी। रेशमबाग स्थित हेडगेवार भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा महिलाएं किसी का इंतजार न करें कि कोई आएगा और काम करेगा। महिलाएं खुद सामने आएं और अपनी ताकत दिखाएं।

दिया परिवार मजबूत करने का मंत्र

डॉ. भागवत ने महिलाओं को परिवार मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठें, बाचतीच करें, उनकी सुनें और व्यवस्था को मजबूत करें। महिलाएं जहां काम कर रही हैं, वहीं मजबूती के साथ काम करें।

भागवत की 3 बड़ी बातें

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है। ऐसे में पुरुषों पर निर्भर रहने की बजाए उन्हें अपनी निर्णय क्षमता साबित करनी होगी।

महिलाओं को समय के साथ आगे बढऩे की आवश्यकता है। पुरुषों का रास्ता न देखें कि वे मदद करेंगे। महिलाएं और ताकत के साथ आगे बढ़ें।

महिलाएं किसी का इंतजार न करें कि कोई आएगा और काम करेगा। महिलाएं खुद सामने आएं और अपनी ताकत दिखाएं।

दिया परिवार मजबूत करने का मंत्र

डॉ. भागवत ने महिलाओं को परिवार मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठें, बाचतीच करें, उनकी सुनें और व्यवस्था को मजबूत करें। महिलाएं जहां काम कर रही हैं, वहीं काम करें।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top