Vishwa Samvad Kendra Jodhpur

जालोर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग सामान्य (तरुण व्यवसायी एवं महाविद्यालय विद्यार्थी) का समापन

Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram
WhatsApp
Email

● सार्थक सामाजिक परिवर्तन के लिए संघ साधना- डॉ रमेशचंद्र
– स्वत्व के जागरण से दुनिया मे बढ़ रही भारत की प्रतिष्ठा – डॉ रमेशचंद्र
– संघ शिक्षा वर्ग समापन समारोह सम्पन्न

जालोर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग सामान्य (तरुण व्यवसायी एवं महाविद्यालय विद्यार्थी) का समापन शुक्रवार को आदर्श विद्या मंदिर सिरे मंदिर रोड में हुआ। समारोह में गंगानाथ जी महाराज के शिष्य योगी आनंद नाथ महाराज का पावन सान्निध्य रहा। वहीं समारोह के मुख्य वक्ता राजस्थान क्षेत्र  के संघ चालक रमेश चंद्र अग्रवाल थे। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में रमेश मुथा अध्यक्ष नाकोड़ा जैन तीर्थ , विशिष्ट  अतिथि सुरेंद्र सिंह, वर्ग के सर्वाधिकारी सुरेंद्र गोयल, जालोर जिले संघचालक श्यामसुंदर सोलंकी   उपस्थित रहे।

img 20250607 wa00741377542681003994743

ध्वजारोहण एवं संघ  प्रार्थना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षणार्थियों  ने वर्ग अवधि में सीखे गए योग , व्यायाम, नियुद्ध, दंड युद्ध, दंड संचालन का प्रदर्शन किया। घोष दल की विविध भारतीय राग आधारित मधुर स्वर लहरियों का अद्भुत प्रदर्शन रहा।
समारोह को  संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता क्षेत्र संघचालक डॉ रमेशचंद्र ने कहा कि संघ की साधना सार्थक सामाजिक परिवर्तन के लिए है। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे सर्वत्र स्वत्व का जागरण हो रहा है।
उन्होंने विभिन्न उदाहरणों से बताया कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में देशभक्ति का भाव, सनातन संस्कृति के सम्मान का भाव जागरण हो रहा है।  उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारतीय शिक्षा का सर्वनाश का जो प्रयास शुरू किया वामपंथियों ने उसे और आगे बढ़ाया। लंबे संघर्ष के बाद वर्तमान में शिक्षा के भारतीयकरण के प्रयास फलीभूत होते दिख रहे है।
अंतरिक्ष और सामरिक क्षेत्र में अस्त्र शस्त्रों के निर्माण में आज भारत दुनिया में महत्वपूर्ण शक्ति के रूप  में स्थापित हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर ने  दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।

img 20250607 wa00771915326201347378643

इससे पूर्व  वर्ग के वर्ग कार्यवाह प्रदीप कौशिक ने  वर्ग की समस्त गतिविधियों प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जालौर जिला संघचालक श्यामसुंदर सोलंकी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर प्रांत द्वारा संघ शिक्षा वर्ग 22 मई को शाम से शुरू हुआ।  संघ कार्य के विस्तार और सुचारू संचालन के लिए आवश्यक योग्य और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के निर्माण के लिए प्रतिवर्ष  ऐसे प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होता है। इस बार पहली बार यह वर्ग जालौर आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दृष्टि में जोधपुर प्रांत को संघ की दृष्टि में इसे 21 जिलों व 7 विभागों में बांटा गया है । इस संघ शिक्षा वर्ग में  डॉक्टर इंजीनियर , किसान ,व्यवसायी, मजदूर व महाविद्यालय विद्यार्थी  सहित कुल 302 शिविरार्थियों  ने भाग लिया । संघ शिक्षा वर्ग को सुंदर, व्यवस्थित और कुशल तरीके से संचालित करने के लिए, वर्ग में  45 शिक्षक  और 50 प्रबंधक ने दायित्व निर्वहन किया। संघ शिक्षा वर्ग में दैनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम और दैनिक अभ्यास सुबह 4 बजे उठने से लेकर 10 :30 बजे दीप प्रज्वलित करने तक शारीरिक और बौद्धिक गतिविधियों से भरा था। दैनिक कार्यक्रम का पहला कार्य प्रातः 4:45 बजे एकात्मता स्त्रोत्रम् अर्थात् भारत माता की पूजा, पवित्र नदियों, पर्वतों, वेदों, पुराणों, ऋषियों, महापुरुषों, नायिकाओं,  वैज्ञानिकों तथा समाज की विभिन्न स्मरणीय विभूतियों का स्मरण करके दैनिक क्रियाकलापों का प्रारंभ करना था। प्रतिदिन प्रातः तथा दोपहर में कुल 4 घंटे शारीरिक प्रशिक्षण तथा साढ़े चार घंटे का बौद्धिक प्रशिक्षण होता था।

img 20250607 wa00706714194736119152429

शारीरिक प्रशिक्षण के विषय थे- दण्ड, निःहयुद्ध, दण्डयुद्ध, यष्टि, पादविन्या, समता, सामुहिक समता, योगासन, व्यायाम योग, खेल तथा घोष (संघ का वाद्य यंत्र) आदि। शारीरिक प्रशिक्षण, विद्यार्थियों का शारीरिक विकास, आत्मरक्षा, स्वयं को स्वस्थ रखना तथा अनुशासन को मुख्य पाठ माना जाता था। बौद्धिक विषयों में संवादसत्र, चर्चा, बौद्धिक अभ्यास तथा रात्रिकालीन प्रशिक्षण शामिल थे। स्वयंसेवक संघ स्थान के बाद बौद्धिक विभाग के निर्देशन में अभ्यास एवं विद्यार्थी साझा गतिविधियां आयोजित की गईं। रात्रि 10 :05 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ दैनिक प्रशिक्षण गतिविधियों का समापन हुआ।

Facebook
Twitter
LinkedIn
Telegram
WhatsApp
Email
Tags
Archives
Scroll to Top