Vsk Jodhpur

विश्व मंगल गोऊ ग्राम यात्रा – जोधपुर की खबरे

गौ सेवा के संकल्प पत्र भराए

जोधपुर. विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा समिति के तत्वावधान में शहर में विभिन्न स्थानों पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को गायों की सेवा करने का संकल्प दिलाया। अन्य स्थानों पर समिति के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से गौ सेवा करने के लिए संकल्प पत्र भरवा कर हस्ताक्षर अभियान को आगे बढ़ाया।
इसी कड़ी में कुड़ी भगतासनी स्थित कृष्ण मंदिर में शनिवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर 124 लोगों को गो सेवा करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर समिति के संयोजक मुरलीधर वैष्णव ने कहा कि गायों में अनेक देवी=देवताओं का निवास होता है, इसलिए गाय की सेवा करके सैकड़ों देवी=देवताओं की एक साथ सेवा की जा सकती है।
सेक्टर दो के मोहन चौधरी, रामसिंह, एपी सिंह और संजय अग्रवाल के नेतृत्व में गोसेवा का संकल्प लेने वाले लोगों ने सरस्वती नगर क्षेत्र के 1280 घरों में जाकर गोसेवा करने के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर करवाए। धर्मेद्र कुमार दुबे ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान अभी कई दिनों तक जारी रहेगा। विश्व मंगल गोग्राम यात्रा के तहत गो संरक्षण और गोहत्या बंद करने के लिए शहर के सभी क्षेत्रों में हजारों लोगों से हस्ताक्षर करवाए।
प्रचार प्रमुख कैलाशचंद्र ने बताया कि हस्ताक्षर करने वाले प्रत्येक व्यक्ति ने इस अभियान के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर की है। सुबह 7.30 बजे तक आरटीओ चौराहा स्थित गेलेक्सी स्कूल में देशी गोधन के सैकड़ों उपयोग दर्शाने वाली चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
समिति के संरक्षक डा. शांतिलाल चौपड़ा व समिति के महानगर संयोजक अनिल गोयल ने कहा कि अमेरिका भारत की देशी नस्ल की गायों का संग्रह कर रहा है और अमेरिकी नस्ल की गायों को भारत भेज रहा है। शिवदत्तसिंह राठौड़, राधेश्याम बंसल और बंशीलाल भाटी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान को आगे बढ़ाया।
हस्ताक्षर अभियान चलाया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से शनिवार को लाचू कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान 1100 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने हस्ताक्षर किए। परिषद् के महानगर मंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएल माथुर एवं संजय माथुर ने किया।
माथुर ने बताया कि गाय हमारी आस्था से जुड़ा प्राणी है जो भारतवासियों को ऊर्जा व पौष्टिक आहार प्रदान करती है। कैलाश माहेश्वरी एवं महेश चौधरी ने गौ ग्राम यात्रा के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी इस अभियान में अमृत पंचारिया, सूर्यभान सिंह, अनिल जोशी, विकास त्रिपाठी, अंकिता चौहान आदि कार्यकर्ताओं ने भाग किया।

सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top