Vsk Jodhpur

विश्व मंगल गोऊ ग्राम यात्रा – जोधपुर की खबरे

जोधपुर. विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा के तहत विभिन्न संगठनों की ओर से चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान रविवार को भी जारी रहा। विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा समिति की ओर से सूंथला क्षेत्र में ठाकुरजी के मंदिर से हस्ताक्षर रैली निकाली गई।
यात्रा के महानगर प्रचार प्रमुख कैलाशचंद्र ने बताया कि लालसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश जैन, भीखाराम, बद्रीसिंह, राजू गौड़, कैलाश पारीक ने गौ माता के भजन गाते हुए हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। दीवारों पर स्टीकर भी लगाए गए। आयोजन के तहत राजपूत छात्रावास में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
इसका उद्घाटन प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपालसिंह रुदिया ने किया। समिति संयोजक रघुवीरसिंह चूड़ावत ने लोगों को यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने गोमूत्र से दूर होने वाली बीमारियों का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर समिति के नगर अध्यक्ष शिवदत्तसिंह राठौड़ ने देश में कम हो रहे गोवंश पर चिंता जाहिर की।
कार्यक्रम के बाद राधेश्याम बंसल, बंशीलाल भाटी, उम्मेदसिंह, कर्णसिंह ने हस्ताक्षर करवाए। रियां हाउस में सोजती गेट व्यापार संघ की बैठक हुई। इसे व्यापार संघ के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने संबोधित किया। बैठक में संत अमृतराम महाराज ने भाग लिया। बैठक के बाद नई सड़क, सनसिटी मार्केट, जवाहरखाना व सोजती गेट के भीतरी भाग में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा समिति, सूरसागर क्षेत्र की ओर से राजबाग सेवा बस्ती, सूरसागर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। राजबाग के संत तारूनाथ के आश्रम में संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम संत तारूनाथ के सान्निध्य में हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सुबह आखलिया चौराहे के समीप गायों की पूजा की गई। परिषद के महानगर मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि गाय मां के समान है। गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करना चाहिए।
गौ माता के गौरव को जन साधारण तक पहुंचाया जाना चाहिए। कार्यक्रम का समापन अमृत पंचारिया ने वंदेमातरम गीत से किया। इस अवसर पर महानगर सहमंत्री महेश चौधरी, कार्यालय मंत्री कैलाश माहेश्वरी, डॉ. अभिषेक पांडे, अमित जोशी, राम, कमलेश पंचारिया, सूर्यभानसिंह, धीरेन्द्रसिंह चारण, अमन, विकास त्रिपाठी, लोकेन्द्रसिंह, भूपेन्द्र चारण, महेन्द्र उपाध्याय, महेन्द्रसिंह व घनश्याम देवड़ा आदि उपस्थित थे।
अभियान के तहत विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा समिति की ओर से हनुवंत राजपूत छात्रावास के सभागार में गौ रक्षण चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर हस्ताक्षर करवाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुवंत एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष गोपालसिंह रुदिया ने की। समिति के संयोजक रघुवीरसिंह चूंडावत ने गाय की महत्ता बताई। कैप्टन उम्मेदसिंह गावड़ी ने आभार जताया। इस अवसर पर बंशीलाल भाटी, राधेश्याम बंसल, शिवदत्तसिंह राठौड़, करणसिंह, लिखमाराम, मेघसिंह उदावत, प्रतापसिंह उपस्थित थे।
सोशल शेयर बटन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

Recent Stories

Scroll to Top